श्रॆणी पुरालेख: कर्मचारी

MP: तहसीलदार और अधीक्षक भू-अभिलेख डिप्टी कलेक्टर बने, GAD ने जारी किए पदस्थापना आदेश

Last Updated:  मंगलवार, जुलाई 7, 2026  4:44 अपराह्न

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख और प्रभारी डिप्टी कलेक्टर्स को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग GAD द्वारा सोमवार को जारी आदेश में इन अधिकारियों को उच्च वेतनमान के साथ नई जगह पर पदस्थ भी कर दिया गया है। नए वेतनमान में प्रमोशन GAD के आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों को राज्य प्रशासनिक सेवा की कनिष्ठ श्रेणी में रखा गया है। इन्हें पे-बैंड 15,600-39,100 और पढ़े

 115 total views

रतलाम/ RTO ने 21 स्कूल वाहनों की जांच की, ₹36,500 का समन शुल्क वसूला

Last Updated:  रविवार, जुलाई 5, 2026  4:35 अपराह्न

Ratlam:आरटीओ ने 21 स्कूल वाहनों की जांच की, ₹36,500 का समन शुल्क वसूला रतलाम,(स्पष्ट खबर)। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लोरे के नेतृत्व में परिवहन विभाग के अमले द्वारा जिले में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। जांच अभियान के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों में संचालित 21 स्कूल वाहनों की बारीकी से चैकिंग की गई। इस दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी, एचएसआरपी प्लेट के साथ-साथ और पढ़े

 127 total views

रतलाम में भूमि विवाद निपटारा शिविर: एक ही दिन में 630 शिकायतें मिलीं, 450 का मौके पर निराकरण

Last Updated:  रविवार,   3:39 अपराह्न

Ratlam : भूमि विवाद निपटारा शिविर: एक ही दिन में 630 शिकायतें मिलीं, 450 का मौके पर निराकरण रतलाम, स्पष्ट खबर)। आमजन की भूमि संबंधी समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निराकरण करने के उद्देश्य से शनिवार 04 जुलाई 2026 को रतलाम जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जिला स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार भा.पु.से. के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश पंद्रो के और पढ़े

 109 total views

रतलाम/स्कूल बसों की फिटनेस और सुरक्षा उपकरणों की जांच, नियम उल्लंघन पर वसूला जुर्माना

Last Updated:  शनिवार, जुलाई 4, 2026  8:34 पूर्वाह्न

स्कूल बसों की फिटनेस और सुरक्षा उपकरणों की जांच, नियम उल्लंघन पर वसूला जुर्माना रतलाम,(स्पष्ट खबर)।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशों के पालन में 03 जुलाई को जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लोरे एवं कार्यालयीन स्टॉफ द्वारा जिलें में स्थित स्कूलों में संचालित होने वाली बसों की चेकिंग की गई जिसमें स्कूल बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, पी.यू.सी., आपातकालीन खिड़की व दरवाजे, व्ही.एल.टी.डी. प्राथमिक उपचार पेटी, अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म सिस्टम, पैनिक बटन की जांच की गई एवं वाहन को चलवाया जाकर स्पीड गवर्नर को बारीकी से चेक किया और पढ़े

 64 total views

मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों पर होगी भर्ती; आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक

Last Updated:  गुरूवार, जुलाई 2, 2026  5:09 अपराह्न

MP में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों पर होगी भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक भोपाल, (स्पष्ट खबर)। राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर पोषण प्रबंधन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं की बड़े पैमाने पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 2,548 पदों पर योग्य महिला अभ्यर्थियों की नियुक्तियां और पढ़े

 205 total views

रतलाम में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, लाइनमैन निलंबित, दो श्रमिक बर्खास्त

Last Updated:  शुक्रवार, जून 26, 2026  4:47 अपराह्न

Ratlam: मोहर्रम जुलूस में हादसा, हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन की मौत रतलाम(स्पष्ट खबर)। विकासखंड पिपलौदा के ग्राम हतनारा में गुरुवार रात मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जुलूस में शामिल ताजिया हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट फैलने से मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। ग्रामीणों ने बताया कि हर साल मोहर्रम पर एहतियातन हाईटेंशन लाइन का पावर कट कर दिया जाता और पढ़े

 89 total views

रतलाम जिले में 31 नए चिकित्सकों ने ज्वाइन किया

Last Updated:  मंगलवार, जून 23, 2026  6:42 अपराह्न

Ratlam :जिले में 31 नए चिकित्सकों ने ज्वाइन किया रतलाम(स्पष्ट खबर)। मध्य प्रदेश शासन आमजन को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अग्रसर है। इस क्रम में राज्य शासन द्वारा 33 नए चिकित्सकों को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित कर रतलाम जिले में पदस्थ किया गया, इनमें से कुल 31 चिकित्सा अधिकारी अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित हो चुके हैं। एक चिकित्सा अधिकारी वर्तमान में पीजी कर रहे हैं , इस कारण से सूचना देकर पीजी करने और पढ़े

 244 total views

रतलाम/ डॉ किरण वाडिवा ने सीएमएचओ का पदभार ग्रहण किया

Last Updated:  शुक्रवार, जून 19, 2026  6:56 अपराह्न

Ratlam: डॉ किरण वाडिवा ने सीएमएचओ का पदभार ग्रहण किया रतलाम (स्पष्ट खबर)। राज्य शासन के निर्देश के क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडीवा ने पदभार ग्रहण किया। वे वरिष्ठ संयुक्त संचालक संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के पद पर पदस्थ थी। सीएमएचओ ने सबसे पहले कालिका माता मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की उसके बाद कार्यालय में आकर पदभार ग्रहण किया। उनके कार्यालय आगमन पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे, सिविल सर्जन डॉ ए और पढ़े

 140 total views

स्थानांतरण नीति 2026 के तहत रतलाम में 77 पटवारी-कर्मचारियों के तबादले.. सूची देखिए

Last Updated:  सोमवार, जून 15, 2026  9:10 अपराह्न

स्थानांतरण नीति 2026 के तहत Ratlam में 77 पटवारी-कर्मचारियों के तबादले रतलाम,15 जून(स्पष्ट खबर)। म.प्र. शासन की स्थानांतरण नीति 2026 एवं सामान्य प्रशासन विभाग के 22 मई 2026 के परिपत्र के पालन में कलेक्टर कार्यालय, रतलाम ने जिले में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। सोमवार को जारी आदेशों में 71 पटवारी और 6 सहायक वर्ग-3 कर्मचारियों समेत कुल 77 कर्मचारियों को नई पदस्थापना दी गई है। पटवारियों में 53 तबादले प्रशासकीय और 18 स्वैच्छिक आधार पर हुए हैं।  988 total और पढ़े

 988 total views

गेहूं खरीदी में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन: सहायक आपूर्ति अधिकारी निलंबित, जिला आपूर्ति नियंत्रक हटाए गए

Last Updated:  रविवार, जून 14, 2026  12:07 अपराह्न

मंत्री राजपूत बोले, लापरवाही करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा भोपाल, (स्पष्ट खबर)। सागर (sagar) जिले में गेहूं खरीदी में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आने पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) ने कड़ी कार्रवाई की है। मंत्री के निर्देश पर सहायक आपूर्ति अधिकारी निशांत पांडे को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। वहीं जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति बघेल को सागर जिले के प्रभार से हटाकर भोपाल मुख्यालय में और पढ़े

 106 total views

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बनकर फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति से सावधान रहें

Last Updated:  शनिवार, जून 13, 2026  4:02 अपराह्न

Jhabua: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बनकर फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति से सावधान रहें झाबुआ, (स्पष्ट खबर)। जिले की ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को अज्ञात मोबाइल नंबरों से फोन कर स्वयं को जिला पंचायत झाबुआ का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बताकर बातचीत करने तथा भ्रामक जानकारी देने के प्रयास किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। हाल ही में ग्राम पंचायत चोखवाड़ा, जनपद पंचायत मेघनगर के सरपंच एवं ग्राम रोजगार सहायक को मोबाइल नंबर 7388063896 से और पढ़े

 284 total views

रतलाम/ लोकायुक्त प्रकरण में सहायक ग्रेड-2 अनिल वर्मा निलंबित

Last Updated:  बुधवार, जून 10, 2026  9:36 अपराह्न

Ratlam: लोकायुक्त प्रकरण में सहायक ग्रेड-2 अनिल वर्मा निलंबित रतलाम 10 जून(स्पष्ट खबर)।  जिला शिक्षा अधिकारी अशोक लोढा ने बताया कि प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय कन्या कमला नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावरा में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 अनिल वर्मा के विरुद्ध लोकायुक्त उज्जैन के द्वारा भ्रष्टाचार का प्रकरण दर्ज हो जाने पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग उज्जैन अनसिंह बघेल द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और पढ़े

 266 total views

रतलाम/ डाक विभाग दे रहा है पोस्टल फ्रेंचाइजी 22 जून तक कर सकते हैं आवेदन

Last Updated:  बुधवार,   7:25 अपराह्न

Ratlam: डाक विभाग दे रहा है पोस्टल फ्रेंचाइजी 22 जून तक कर सकते हैं आवेदन  रतलाम 10 जून(स्पष्ट खबर)। अधीक्षक डाकघर रतलाम राजेश कुमावत ने बताया कि  डाक विभाग द्वारा आमजन तक डाक सेवाओं की पहुंच को अधिक सुलभ, प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से रतलाम डाक संभाग के अंतर्गत रतलाम, झाबुआ एवं अलीराजपुर जिलों में स्पीड पोस्ट तथा पार्सल सेवाओं के विस्तार हेतु इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं से डाक फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।  भारतीय डाक विभाग देशभर में बुनियादी डाक और पढ़े

 163 total views

रतलाम/ सेवानिवृत्त शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

Last Updated:  मंगलवार, जून 9, 2026  4:32 अपराह्न

रतलाम(स्पष्ट खबर)। लोकायुक्त (Lokayukta) संगठन की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उज्जैन संभाग की टीम को आज जावरा में बड़ी सफलता मिली। टीम ने संकुल केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमला नेहरू, जावरा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 अनिल वर्मा को सेवानिवृत्त शिक्षक से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक लक्ष्मीनारायण लोट, निवासी विश्रामगृह के पीछे, जावरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपिपल्या से उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद से और पढ़े

 176 total views

रतलाम/ धामनोद नगर परिषद में ‘वेतन’ दो प्रकार के – एक जो मिलता है, एक जो मिलना चाहिए

Last Updated:  रविवार, जून 7, 2026  12:52 पूर्वाह्न

Ratlam: धामनोद नगर परिषद में ‘वेतन’ दो प्रकार के – एक जो मिलता है, एक जो मिलना चाहिए, -सफाई कर्मी 10 जून को हड़ताल पर रतलाम, (मुकेश चौधरी)। नगर परिषद धामनोद ने ‘एक देश, एक कानून’ की तर्ज पर ‘एक दफ्तर, दो वेतन सिस्टम’ लागू कर दिया है? पहला सिस्टम सफाई कर्मचारियों के लिए है – जिसमें वेतन दो-दो महीने तक ‘ध्यान मुद्रा’ में चला जाता है। दूसरा सिस्टम कुर्सी वालों के लिए है – जिसमें वेतन तो छोड़ो, मजाल और पढ़े

 384 total views

मध्यप्रदेश में शिक्षकों व कर्मचारियों के स्थानांतरण आवेदन 3 से 8 जून तक

Last Updated:  शुक्रवार, जून 5, 2026  11:50 अपराह्न

e-HRMS पोर्टल पर होगी प्रक्रिया रतलाम 05 जून(स्पष्ट खबर)। राज्य शासन की स्थानांतरण नीति 2026-27 के तहत जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ने स्थानांतरण आवेदनों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्वैच्छिक स्थानांतरण के आवेदन 3 जून से 8 जून तक e-HRMS पोर्टल पर ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदक स्थानांतरण के लिए अधिकतम 15 कार्यालयों/संस्थाओं का चयन कर सकेंगे। आवेदन में दर्शाए गए कारणों के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज पीडीएफ स्वरूप में अपलोड करना अनिवार्य होगा, जिनका आकार अधिकतम 2 एमबी निर्धारित किया गया और पढ़े

 90 total views

नगरीय विकास विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति: वित्तीय गड़बड़ी पर कई अफसर-कर्मचारी दंडित, पदावनति से लेकर पेंशन कटौती तक कार्रवाई

Last Updated:  शुक्रवार,   2:35 अपराह्न

Zero Tolerance Policy of the Urban Development Departmentवित्तीय गड़बड़ी पर कई अफसर-कर्मचारी दंडित, पदावनति से लेकर पेंशन कटौती तक कार्रवाई भोपाल (स्पष्ट खबर)।नगरीय विकास एवं आवास विभाग (Department of Urban Development and Housing) ने वित्तीय अनियमितताओं और कर्तव्यहीनता पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के कई नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों को दंडित किया है। आयुक्त संकेत भोंडवे द्वारा लंबे समय से लंबित जांच प्रकरणों के निस्तारण के बाद पदावनति, वेतनवृद्धि रोकने और पेंशन कटौती जैसे कड़े अनुशासनात्मक कदम उठाए गए और पढ़े

 436 total views

CJP की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान

Last Updated:  गुरूवार, जून 4, 2026  2:49 अपराह्न

प्रवक्ता सौरव दास बोले- ‘सिस्टम में ही सड़न है’, CBSE अफसरों के ट्रांसफर को बताया ‘दिखावा’ नई दिल्ली । सोशल मीडिया पर तेजी से उभरे युवा संगठन ‘क्राकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने बुधवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पार्टी के तीनों प्रवक्ताओं- सौरव दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका ने NEET-UG पेपर लीक और CBSE की मार्किंग व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। और पढ़े

 123 total views

रतलाम/ पेयजल एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

Last Updated:  मंगलवार, जून 2, 2026  8:39 अपराह्न

Ratlam: 30 जून तक बिना अनुमति अवकाश नहीं ले सकेंगे विभागीय कर्मचारी रतलाम 2 जून(स्पष्ट खबर)। अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के  निर्देशानुसार  एवं अपर कलेक्टर डॉ  शालिनी श्रीवास्तव के आदेशानुसार जिले में पेयजल व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है। जारी आदेश के अनुसार ग्रीष्म ऋतु में अत्यधिक तापमान एवं पेयजल संबंधी व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए मैदानी क्षेत्रों में सतत निगरानी, क्षेत्रीय भ्रमण एवं त्वरित कार्यवाही आवश्यक और पढ़े

 71 total views

रतलाम/ शासकीय महाविद्यालय सैलाना में राज्य आनंद संस्थान की प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित

Last Updated:  गुरूवार, मई 28, 2026  8:35 अपराह्न

Ratlam: शासकीय महाविद्यालय सैलाना में राज्य आनंद संस्थान की प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित रतलाम 28 मई(स्पष्ट खबर)। शासकीय महाविद्यालय सैलाना में राज्य आनंद संस्थान द्वारा एक दिवसीय परिचय कार्यशाला का आयोजन उत्साह एवं भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में सी.एम.सी.एल.डी.पी. के 115 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर जीवन को आनंदित, सरल एवं तनावमुक्त बनाने के सूत्र सीखे। कार्यक्रम के शुभारंभ में प्राचार्य आर. एस. पाटीदार ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को ईमानदारी एवं परिश्रम के साथ जीवन जीते हुए आनंदित और पढ़े

 134 total views