Last Updated: गुरूवार,
जुलाई 16, 2026
7:30 अपराह्न
Ratlam:सैलाना पुलिस ने चोरी की बाइक सहित आरोपी को किया गिरफ्तार सुनील सिंह परिहार रतलाम,(स्पष्ट खबर)। थाना सैलाना पुलिस ने 11 जुलाई को घंटाघर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार ग्राम गोवर्धनपुरा निवासी फरियादी अपनी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर MP-43-ZM-2366 से खाद खरीदने सैलाना आया था। सुबह 11 बजे घंटाघर गेट के पास बाइक खड़ी कर वह खाद लेने गया था। लौटने पर और पढ़े
Last Updated: बुधवार,
जुलाई 15, 2026
10:56 अपराह्न
Ratlam :सैलाना के होटल-ढाबों में खुलेआम बिक रही थी अवैध शराब, आबकारी की दबिश में 3 पर केस रतलाम,15 जुलाई (स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेश के बाद आबकारी विभाग ने सैलाना क्षेत्र के होटल-ढाबों पर शिकंजा कसा है। ग्राहकों को खान-पान, चाय-नाश्ते के साथ परोसी जा रही अवैध शराब का भंडाफोड़ हुआ है। प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त विकास मण्डलोई के निर्देश पर और सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को सैलाना और पढ़े
Ratlam: खाचरोद जेल से फरार बलात्कार के आरोपी को खारवा चौकी पुलिस ने हथियार सहित दबोचा रतलाम। खाचरोद जेल से 25 दिसंबर 2025 को फरार हुए तीन विचाराधीन कैदियों में से एक 5000 रुपये के इनामी आरोपी को ताल थाना क्षेत्र की खारवा चौकी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार भी जप्त की गई है। पुलिस के अनुसार दिनांक 25.12.2025 को खाचरोद जेल से गोपाल पिता बापूलाल कीर, गोविंदराम और पढ़े
शाजापुर (स्पष्ट खबर)। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शाजापुर जिले की मक्सी थाना पुलिस ने डकैती की एक बड़ी वारदात होने से पहले ही विफल करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से पूर्व में हुई लूट का लगभग 4 लाख 50 हजार मूल्य का सोना-चांदी, डकैती की तैयारी में प्रयुक्त कार, गैस कटर सहित लगभग 16 लाख 50 हजार रुपए और पढ़े
MP: में निर्माण कार्यों में गड़बड़ी, 4 अफसरों को नोटिस, ठेकेदार का पंजीयन निलंबित भोपाल। लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेशभर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए किए गए औचक निरीक्षण में बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं। निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर विभाग ने 4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, वहीं एक ठेकेदार फर्म का पंजीयन भी निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार गुणवत्ता सुनिश्चित करने और पढ़े
Ratlam : जिले में बीज उपचार दवा PCT-410 के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लागू रतलाम (स्पष्ट खबर)। किसानों की शिकायतों के आधार पर कृषि विभाग ने जिले में बीज उपचार दवा PCT-410 के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। लाइसेंस अथॉरिटी एवं उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भगवान सिंह अर्गल ने बताया कि मेसर्स जय किसान फर्टिलाईजर, धराड़ एवं मेसर्स पाटीदार कृषि सेवा केन्द्र, मांगरोल द्वारा उक्त दवा का विक्रय किया गया था। और पढ़े
Ratlam : भूमि विवाद निपटारा शिविर: एक ही दिन में 630 शिकायतें मिलीं, 450 का मौके पर निराकरण रतलाम, स्पष्ट खबर)। आमजन की भूमि संबंधी समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निराकरण करने के उद्देश्य से शनिवार 04 जुलाई 2026 को रतलाम जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जिला स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार भा.पु.से. के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश पंद्रो के और पढ़े
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों पर गैंगस्टर व बुलडोजर एक्शन की तैयारी, 80 लाख बरामद अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में शासन-प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने के साथ बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। अब तक 7 गिरफ्तार, 80 लाख बरामद ट्रस्ट सदस्य कृष्णमोहन की तहरीर पर 8 नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज है। पुलिस ने रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, मनीष यादव, अनुकल्प और पढ़े
Ratlam:बिना नंबर की बाइक से शराब तस्करी, सैलाना पुलिस ने दबोचे दो आरोपी रतलाम/सैलाना(सुनील परिहार)। थाना पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बोदिना फंटा क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 66 लीटर अवैध शराब एवं एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल जब्त की है। थाना प्रभारी पिंकी आकाश के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को भ्रमण के दौरान बोदिना फंटा पर मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बोरे में और पढ़े
Narmadapuram: अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई, आदतन अतिक्रमणकारी भेजा गया जेल
नर्मदापुरम, (स्पष्ट खबर)। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में शासकीय एवं निजी भूमियों से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। अनुविभाग सिवनी मालवा में जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी मालवा विजय राय ने बताया कि अभियान के तहत शासकीय भूमि से अवैध कब्जे हटाने के साथ-साथ निजी स्वामित्व की भूमि पर बलपूर्वक किए गए अवैध कब्जों में भी नियमानुसार सीमांकन, स्थलीय जांच एवं सक्षम न्यायालय के आदेशों के आधार पर बेदखली की कार्रवाई की जा रही है।
आदतन अतिक्रमणकारी पर कार्रवाई शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया निवासी कृषक श्रीमती रेशमबाई की निजी कृषि भूमि पर हुकुम सिंह पिता रूपसिंह यदुवंशी द्वारा लंबे समय से अवैध कब्जा किया जा रहा था। राजस्व विभाग द्वारा पूर्व में कई बार बेदखली कर पीड़ित कृषक को भूमि का कब्जा दिलाए जाने के बावजूद संबंधित व्यक्ति द्वारा पुनः अतिक्रमण किया जाता रहा।
न्यायालय के आदेशों की लगातार अवहेलना और आदतन अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम विजय राय ने मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 250(2) के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारी को विधिवत सिविल जेल भेज दिया।
अन्य गांवों में भी कार्रवाई जारी एसडीएम विजय राय ने बताया कि शासकीय अथवा निजी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्राम चौतलाय, ग्वाड़ी, पीपलठोन एवं चापड़ाग्रहण सहित अन्य ग्रामों में भी शासकीय भूमि एवं सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सिविल जेल वारंट जारी किए गए हैं। पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई कर अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सिवनी मालवा में अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिला रतलाम के वृत सैलाना अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में अवैध हाथ भट्टी तथा देशी मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही रतलाम(स्पष्ट खबर)।जिला रतलाम कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह के निर्देशन में तथा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त विकास मण्डलोई के मार्गदर्शन में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज 27 जून को आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे द्वारा ग्राम रानीसिंग, लबानीपड़ा , कबूतरिया फांटा तथा रावटी में अवैध हाथ भट्टी मदिरा तथा देशी मदिरा बेचने और पढ़े
Last Updated: शुक्रवार,
जून 26, 2026
11:45 अपराह्न
Bhopal में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त, 27 करोड़ की जमीन कराई मुक्त भोपाल, 26 जून (स्पष्ट खबर)। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को लगभग 27 करोड़ रुपये बाजार मूल्य की 3.16 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। अनुविभागीय अधिकारी विनोद सोनकिया के नेतृत्व में राजस्व दल ने एफटीएल से 33 मीटर के दायरे में हो रहे अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त किए। तहसीलदार हुजूर अतुल शर्मा, और पढ़े
Ratlam: मुखबिर की सूचना पर रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से नेटवर्क की जांच जारी रतलाम (स्पष्ट खबर )। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतलाम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना रिंगनोद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलोग्राम MD ड्रग्स बरामद की है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹1 करोड़ आंकी गई है। और पढ़े
इंदौर में फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर बड़ा एक्शन, 13 से अधिक संस्थान सील इंदौर, 23 जून (स्पष्ट खबर)। लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद इंदौर प्रशासन फायर सेफ्टी नियमों को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर सोमवार को शहर के कोचिंग सेंटरों, रेस्टोरेंट्स और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया गया। भंवरकुआं और गीता भवन क्षेत्र में एक ही दिन में 13 से अधिक संस्थानों पर कार्रवाई करते हुए और पढ़े
Ratlam:सैलाना में गौवंश की निर्मम हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, वाहन जप्त रतलाम/सैलाना। सैलाना थाना क्षेत्र में गौवंश की निर्मम हत्या कर अवशेष फेंकने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त कर लिया है। दोनों आरोपियों का गोवंश वध से जुड़ा पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। मामला क्या है दिनांक 17.06.2026 को राजवीर पिता दिलीप और पढ़े
नापतौल विभाग की बड़ी कार्रवाई: रतलाम-जावरा में MRP से अधिक दाम पर बेच रहे थे कोल्ड ड्रिंक, अपराध प्रकरण दर्ज रतलाम 16 जून(स्पष्ट खबर)। नियंत्रक नापतौल मध्यप्रदेश भोपाल श्री ब्रजेश सक्सेना एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा दिए गए निर्देशो के पालन में निरीक्षक/सहायक नियंत्रक नापतौल विभाग भारत भूषण ने विभागीय अधिनियम और नियमों के अंतर्गत विशेष जांच का पखवाड़ा बनाया गया । पखवाड़ा अंतर्गत दल द्वारा मे. दी फूड गार्डन, महू-नीमच रोड जावरा, मे. होटल श्री रामाय पैलेस महू-नीमच रोड़ जावरा, मे. शिवकृपा रेस्टोरेन्ट महू और पढ़े
Ratlam:सर्राफा बाजार में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, अंतरराज्यीय पारदी गैंग के 6 सदस्य घातक हथियारों सहित गिरफ्तार रतलाम (स्पष्ट खबर)। स्टेशन रोड थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चांदनी चौक सर्राफा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में डकैती डालने की योजना बना रहे कुख्यात अंतरराज्यीय पारदी गैंग के 6 सदस्यों को धारदार हथियारों और नकबजनी के औजारों के साथ गिरफ्तार किया है। गैंग का एक सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। और पढ़े
Ratlam : चोरी गया ₹7,500 का माल बरामद, धारा 14 के तहत भी कार्रवाई रतलाम(स्पष्ट खबर)। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने सांची मिल्क पार्लर में हुई चोरी का मात्र कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया ₹7,500 का मशरूका भी बरामद कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जून 2026 को फरियादी मनोज शर्मा निवासी ब्राह्मण गली, जावरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम और पढ़े
मंत्री राजपूत बोले, लापरवाही करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा भोपाल, (स्पष्ट खबर)। सागर (sagar) जिले में गेहूं खरीदी में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आने पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) ने कड़ी कार्रवाई की है। मंत्री के निर्देश पर सहायक आपूर्ति अधिकारी निशांत पांडे को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। वहीं जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति बघेल को सागर जिले के प्रभार से हटाकर भोपाल मुख्यालय में और पढ़े
सुनील सिंह परिहाररतलाम सैलाना, 11 जून (स्पष्ट खबर)।नगर के वार्ड क्रमांक 09 बोरदिना मार्ग स्थित रामद्वारा आश्रम में स्व. संत श्री 1008 निर्मल राम शास्त्री की प्राचीन समाधि तोड़ने का मामला तूल पकड़ गया है। समाधि तोड़कर भूमि बेचने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद रविवार को सर्व हिंदू समाज ने घंटाघर चौराहे पर धरना देकर रामद्वारा की रजिस्ट्री निरस्त करने की मांग की। क्या है मामला? रामद्वारा के भक्त शिकायतकर्ता मदनलाल पिता भागीरथ और पढ़े