Ratlam: मिलावट की शंका में 65 किलो मावा पकड़ा

रतलाम। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा  मिलावट की शंका में 65 किलोग्राम मावा जप्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। मावे का नमूना राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजा जा रहा है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरुद्ध अभियान सतत जारी है। गुरुवार को जिले के ग्राम बरगढ़ में मिलावट की शंका वाले मावे की सूचना मिलने पर … Ratlam: मिलावट की शंका में 65 किलो मावा पकड़ा को पढ़ना जारी रखें