Ratlam:आबकारी विभाग द्वारा 23 हजार से अधिक रुपए की मदिरा जब्त
आबकारी विभाग द्वारा 23 हजार से अधिक रुपए की मदिरा जब्त रतलाम। आबकारी वृत्त प्रभारी वंदना अग्रवाल द्वारा 19 नवम्बर को ग्राम बंबोरी से मुकेश प्रजापति के कब्जे से 75 प्लेन मदिरा पाव, 25 मसाला पाव तथा 1 पेटी बियर और भरत पिता लक्ष्मण के कब्जे से 100 प्लेन मदिरा पाव तथा 1.5 पेटी बियर जप्त की जाकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 34,(1) दो प्रकरण कायम किए गए। कुल जप्त मदिरा 66.0 बल्क लीटर होकर कुल कीमत 23750 रुपए है। कार्यवाही में आरक्षक संतोष नेका एवं भावना खोड़ें का विशेष योगदान रहा। 800 total views Facebook Comments
एम्बेड करने के लिए यह यूआरएल अपनी वर्डप्रेस साइट में कॉपी और पेस्ट करें
एम्बेड करने के लिए यह कोड अपनी साइट में कॉपी और पेस्ट करें