ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 407 रनों का टारगेट, जडेजा और पंत चोटिल

  
Last Updated:  जनवरी 10, 2021 " 10:40 पूर्वाह्न"

इमेज कैप्शन,मार्नस लाबुशेन ने 118 गेंद पर शानदार 73 रन की पारी खेली

तीसरा टेस्ट, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (चौथा दिन)

ऑस्ट्रेलिया, पहली पारी- 338, दूसरी पारी- 312

भारत, पहली पारी- 244, गिल-50, पुजारा-50, कमिंस 4-29, दूसरी पारी जारी

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 407 रन का लक्ष्य

भारत के ख़िलाफ़ ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है. ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 312 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी. भारत को जीत के लिए 407 रन बनाने होंगे. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 94 रन की बढ़त ली थी.

आज मैच का चौथा दिन है और भारत के लिए यह लक्ष्य आसान नहीं है.

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 338 रन बनाए थे और जवाब में भारत के सभी खिलाड़ी 244 रन पर ही आउट हो गए थे.

दुनिया के नंबर वन गेंदबाज़ पैट कमिंस ने भारत की कमर तोड़ दी थी. उन्होंने 21.4 ओवर में महज़ 29 रन देकर चार विकेट झटके थे.

चार में से तीन विकेट- कप्तान अजिंक्य रहाणे, शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा के थे. पुजारा और गिल तो अर्धशतक लगा चुके थे लेकिन कमिंस ने दोनों खिलाड़ियों को 50 से आगे नहीं बढ़ने दिया.

क्रिकेट

टीम इंडिया की चूक

मैच में हुईं कुछ चूकों के कारण भी भारतीय टीम को नुक़सान उठाना पड़ सकता है. मार्नस लाबुशेन का विकेट जसप्रीत बुमराह के दिन के पहले ओवर पर ही गिर सकता था लेकिन स्क्वेयर लेग पर हनुमा विहारी से उनका कैच छूट गया. ये कैच छोड़ना भारतीय टीम को भारी पड़ा और लाबुशेन ने अपना अर्धशतक पूरा करते हुए 73 रन बनाए.

हालांकि, बाद में विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने मार्नस लाबुशेन का कैच लपककर भारतीय टीम को कुछ राहत दी. लेकिन, पहली पारी में रविंद्र जड़ेजा और ऋषभ पंत के चोटिल होने से भारतीय टीम के लिए स्थितियां और चुनौतीपूर्ण बन गई हैं. तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविंद्र जड़ेजा और ऋषभ पंत बैटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे.

भारत की पहली पारी में ऋषभ पंत को बैटिंग करते हुए पैट कमिंस का बाउंसर उनकी कुहनी पर लगा. उनके बाद ऋद्धिमान साहा विकेटकीपिंग की ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं. वहीं, रविंद्र जड़ेजा के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी है. उस समय मिशेल स्टार्क गेंदबाज़ी कर रहे थे.

पहली पारी में दोनों बल्लेबाजों ने पेन क्लिंग स्प्रे लगाकर बल्लेबाजी की लेकिन वो दूसरी पारी में खेलने नहीं उतरे हैं. इससे पहले भारतीय टीम के तीन और खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं. मोहम्मद शमी, उमेश यादव और केएल राहुल इनमें शामिल हैं.

 1,693 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *