पूर्व विधायक के बेटे की लाश रेल की पटरी पर मिली –

  
Last Updated:  मार्च 29, 2021 " 06:34 अपराह्न"

भोपाल। विदिशा जिले की कुरवाई विधानसभा से तीन बार विधायक रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामलाल पंथी के सबसे छोटे 26 वर्षीय बेटे मुकेश पंथी की लाश अशोकनगर के पिपरई रेलखंड पर मुडरा वहादरा गांव के समीप रेल पटरियों पर मिली है। लाश पर चोट के निशान हैं। मुकेश पंथी अपनी ससुराल में आया हुआ था।

पिपरई के थाना प्रभारी सुरेश नागर ने बताया कि मुकेश पंथी अपनी पत्नी के साथ मुडरा कला गांव में आए थे। इस गांव में उनकी ससुराल है। सुबह स्टेशन मास्टर के माध्यम से सूचना मिली थी कि रेल पटरी पर एक युवक का शव मिला है। इसके बाद जब युवक की शिनाख्त की गई तो पूर्व विधायक श्यामलाल पंथी का पुत्र होना पाया गया। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। 
रेलवे द्वारा सुबह 8:40 बजे यह सूचना मिली थी जिसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम अशोकनगर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया है। शव परिवार जनों को सौंप दिया गया है। सिर और हाथों में चोट है। शव संदिग्ध स्थिति मे मिला है। वे पूर्व विधायक के सबसे छोटे पुत्र हैं।

 2,169 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *