IND vs Pak: भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, लो-स्कोरिंग मुकाबले में 6 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की
Last Updated: जून 10, 2024 " 02:09 पूर्वाह्न"
T20 World Cup 2024: भारत और पाकिस्तान (IND vs Pak) के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत दर्ज की, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और विराट कोहली दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गए। उन्होंने 3 गेंदों पर 4 रन बनाए। तीसरे ओवर में रोहित शर्मा को शाहीन अफरीदी ने अपना शिकार बनाया। हिटमैन रोहित शर्मा ने 12 गेंदों पर 13 रन बनाए। इसके बाद ऋषभ पंत ने अक्षर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। नसीम शाह ने अक्षर को बोल्ड का इस पार्टनरशिप को तोड़ा। पटेल ने 18 गेंदों पर 20 रन बनाए। इसके बाद पंत ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर 31 रन जोड़े। 12वें ओवर में सुर्यकुमार 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद भारतीय पारी एक के बाद एक विकेट गंवाते चली गई।
शिवम दुबे ने 9 गेंदों पर 3 रन, पंत ने 31 गेंदों पर 42 रन, हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों पर 7 रन और अर्शदीप सिंह ने 13 गेंदों पर 9 रन बनाए। रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह का खाता तक नहीं खुला। मोहम्मद सिराज 7 गेंदों पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह-हारिस रऊफ ने 3-3 विकेट झटके। साथ ही मोहम्मद आमिर को 2 और शाहीन शाह अफरीदी को 1 सफलता मिली।
टीम इंडिया ने जीता मुकाबला
अक्षर पटेल ने 16वें ओवर में दिए मात्र 2 रन। हार्दिक पांड्या ने किया शादाब खान को 4 रन पर आउट। हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 24 रन देकर झटके 2 विकेट। 18वें ओवर में सिराज ने दिए 9 रन। जसप्रीत बुमराह ने 19वें ओवर में दिए मात्र 3 रन। बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन देकर झटके 3 विकेट। बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच। टीम इंडिया ने अंतिम ओवर में 6 रनों से जीता मुकाबला। पाकिस्तान की पारी में लगे कुल 8 चौके 2 छक्के।