Accident News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, रतलाम जिले के 4 लोगों की मौत, 5 घायल
Last Updated: अगस्त 4, 2024 " 01:40 अपराह्न"
Sawai Madhopur: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से होकर गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की बनास नदी पुलिया पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, चारों मृतक के शव को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है जबकि घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया है।
4 लोगों की हुई मौत बता दें कि मध्यप्रदेश के रतलाम जिलेके विक्रमगढ़-आलोट निवासी एक ही परिवार के लोग पहले बद्री विशाल गए थे। बताया जा रहा है कि बद्री विशाल में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन था। वहां भागवत कथा सुनने के दौरान परिवार की एक महिला की मौत हो गई थी। परिवार केलोग मृतक महिला का अंतिम संस्कार हेतु बद्री विशाल पहुंचे और वहां से महिला का शव ऋषिकेश ले आए। ऋषिकेश में मृतक महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद वे अपने घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान सवाई माधोपुर में भगवतगढ़ त्रिलोकपुरा बनास नदी के पास उनकी कार आगे चल रह ट्रक में जा घुसी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।
ट्रक में घुसी कार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार आगे चल रही ट्रेक में जा घुसी। यही नहीं दुर्घटना के बाद भी ट्रक लगातार चलता रहा और कार ट्रक में फंसे हुए एक किलोमीटर तक घसीटती हुई चली गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। मृतकों में 3 महिला और एक पुरुष शामिल है।
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से एक गंभीर रूप से घायल को जयपुर रेफर कर दिया है। वहीं मृतकों के शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। मृतकों में राजन, मोनिका, रेखा व धापु प्रजापत शामिल है। इसके अलावा घायलों में पायल प्रजापत, बुलबुल प्रजापत, ज्योति प्रजापत, कृष्णा प्रजापत तथा एक छोटी बच्ची अनीता सहित कार चालक शकील खान शामिल है।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले का रहने वाला है परिवार- हादसे में मोनिका (24) पुत्री कचरूलाल प्रजापत, राजन (22) पुत्र कचरूलाल प्रजापत, रेखा (42) पत्नी ईश्वर लाल प्रजापत और धापू देवी (65) पत्नी हीरालाल प्रजापत की मौत हो गई। मोनिका और राजन भाई-बहन थे। धापू देवी और रेखा मां-बेटी थे। शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।
पायल (26) पत्नी कमलेश प्रजापत, कृष्णा (40) पत्नी कचरूलाल प्रजापत, बुलबुल (22) पुत्री कचरूलाल प्रजापत, ज्योति (37) पत्नी अर्जुन प्रजापत, अनिता (1) पुत्री अर्जुन और शकील खान (24) पुत्री नबी खान घायल हुए हैं।
अर्टिगा कार में सवार सभी 10 लोग मध्य प्रदेश के विक्रमगढ़ के रहने वाले हैं।