MP news: पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे ने हाथ में सिगरेट लेकर पुलिसकर्मी को धमकाया, सरकारी कार्यक्रम रुकवाया, केस दर्ज-
Last Updated: अक्टूबर 12, 2024 " 02:27 अपराह्न"
Guna: वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Congress leader Digvijay Singh) के भतीजे पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश सरकार के गुना जिले (Guna District) में एक अभियान में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।
आदित्य सिंह, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के बेटे हैं, इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि आदित्य सिंह एक महिला पुलिसकर्मी सहित सरकारी कर्मचारियों से बहस करते हुए दिख रहे हैं, साथ ही वह इस दौरान सिगरेट पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
आदित्य सिंह राघौगढ़ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बताया जाता है कि मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से इस वक्त राघौगढ़ में ‘मैं हू अभिमन्यु’ अभियान चलाया जा रहा है, इस कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है, यह कार्यक्रम शुक्रवार को राघौगढ़ में भी हो रहा था। इसी दौरान आदित्य भी वहां पहुंच गए।
दरअसल, राधोगढ़ थाना क्षेत्र में “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान में जागरूकता कार्यक्रम के तहत “जेपी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ” के स्टूडेंट के द्वारा नाटक नुक्कड़ की प्रस्तुति की जा रही थी। इसमें निरीक्षक जुबेर खान (थाना प्रभारी राघोगढ), राघौगढ़ थाना पुलिस स्टाफ एवं जेपी कॉलेज के मैनेजमेंट के लोग भी उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में जेपी कॉलेज के 25 स्टूडेंट्स छात्र एवं छात्राएं उपस्थित हुए थे, जिनके द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधो व अत्याचारों के विरोध में जन-जागरूकता हेतु नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जा रहा था।
इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी बहस हो गई पुलिसकर्मियों से हाथ में सिगरेट लेकर बहस करने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पूरे मामले को लेकर लोग उनकी खिंचाई कर रहे हैं वहीं पूरे मामले में मध्य प्रदेश बीजेपी ने भी उनपर तंज कसा है।
इस दौरान आदित्य विक्रम सिंह निवासी राघौगढ़ द्वारा उधम सिंह राजपूत के साथ बीच कार्यक्रम में आकर व्यवधान डाला गया। इतना ही नहीं मौके पर मौजूद कार्यक्रम को संचालित कर रहे सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को धमका कर कार्यक्रम बंद करवाया गया। कार्यक्रम में राघौगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक जुबेर खान एवं थाने के स्टाफ के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया । उक्त घटना पर थाना राघौगढ़ थाने में आदित्य विक्रम सिंह एवं ऊधम सिंह राजपूत के विरुद्ध अपराध क्रमांक 399/24 धारा 132, 121(1), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिसकर्मियों से उनकी बहस हो गई पुलिसकर्मियों से हाथ में सिगरेट लेकर बहस करने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पूरे मामले को लेकर लोग उनकी खिंचाई कर रहे हैं वहीं पूरे मामले में मध्य प्रदेश बीजेपी ने भी उनपर तंज कसा है।