Ratlam:बंद नहरों के विरोध में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का आमरण अनशन

  
Last Updated:  फ़रवरी 23, 2025 " 04:50 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना। सैलाना क्षेत्र के बसिंद्रा में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार द्वारा धरना अनशन किया जा रहा है। विधायक कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार सैलाना अनुभाग के बसिंद्रा में नहरें बंद होने ,पर्याप्त पानी नहीं मिलने से कई किसानों की फैसले खराब हो गई है
क्षेत्रीय विधायक ने पूर्व में भी कलेक्टर रतलाम ओर संबंधित अधिकारियों को उक्त समस्या दूर करने के लिए पत्र लिखे थे लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने पर विधायक कमलेश्वर डोडियार कल दिनांक से ही धरने पर बैठ गए थे।

विधायक कार्यालय से जारी प्रेस नोट अनुसार सैलाना क्षेत्र में फसलों के चौपट होने की शिकायत पत्रों के माध्यम से दिनांक 13 फरवरी को जिला कलेक्टर सहित शासन स्तर को अवगत करवा दिया था ।
कार्यवाही नहीं होने की दशा दिनांक 22 फरवरी को जल संसाधन विभाग के उपखण्ड बसिंद्रा में आमरण अनशन और धरने की सूचना भी दे दी थी! कोई कार्यवाही नहीं होने पर विधायक डोडियार पूर्व से निर्धारित समयावधि में धरने पर बैठ गए।

इस विषय में विधायक कमलेश्वर डोडियार का कहना है कि क्षेत्र में नहरे बंद रहने से फसलें नष्ट हो चुकी है ।
सारी नहरे चालू होने तक मै किसानों के साथ आमरण अनशन पर बैठा हूँ इस अपेक्षा के साथ कि शासन और प्रशासन के कर्मचारी अफसर तत्काल कार्रवाई कर खेतोँ तक पानी पहुँचाए!
खबर लिखे जाने तक विधायक कमलेश्वर डोडियार धरने पर ही बैठे थे।

 720 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *