Ratlam: मादक प्रदार्थों के विरुद्ध अभियान में थाना नामली जिला रतलाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Last Updated: जून 25, 2025 " 03:43 अपराह्न"
अवैध मादक पदार्थ MDMA 510 ग्राम एवं 1.500 कि.ग्रा. डोडाचुरा सहित ऑल्टो कार जप्त
कुल जप्त मशरूका कीमती 53 लाख 65 हजार रुपए
Ratlam: पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी अभियान अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय, परिवहन एवं सेवन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं। के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली पी.आर. डावरे के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा दिनांक 25.06.2025 को मुखबिर की सूचना पर महु नीमच हाईवे फोरलेन रोड भेंसासरी माताजी मंदिर फंटा पर कार सवार 01 व्यक्ति को पकड़ा व तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति प्रहलादसिंह पिता हरिसिंह परिहार जाति राजपुत उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पलेवना थाना नारायणगढ जिला मंदसौर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अवैध मादक पदार्थ MDMA ड्रग्स वजनी 510 ग्राम किमती 51,00,000/- रुपये एवं डोडाचुरा पाऊडर वजनी 1.500 कि.ग्रा. किमती 15000/- रुपये, एक सफेद रंग की मारुती आल्टो कार क्रमांक MP 14 CC 7831 किमती 2,00,000 रुपये, एक एप्पल कम्पनी का आईफोन 15 मोबाईल फोन किमती 50,000/- रुपये, नगदी 600/- रुपये कुल माल किमती – 53,65,600/- मिलने पर विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं । आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक- 275/25, धारा 8/22, 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं । आरोपी से अवैध मादक पदार्थ एमडी एवं डोडाचुरा लाने-ले जाने के संबंध में पुछताछ तथा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी निकाली जा रही हैं ।
गिरफ्तार आरोपी- प्रहलादसिंह पिता हरिसिंह परिहार जाति राजपुत उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पलेवना थाना नारायणगढ जिला मंदसौर
जप्त मश्रुका- 1.- अवैध मादक पदार्थ MDMA ड्रग्स वजनी 510 ग्राम किमती 51,00,000/- रुपये 2.- डोडाचुरा पाऊडर वजनी 1.500 कि.ग्रा. किमती 15000/- रुपये 3.- एक सफेद रंग की मारुती आल्टो कार क्रमांक MP 14 CC 7831 किमती 2,00,000 रुपये, 4.- एक एप्पल कम्पनी का आईफोन 15 मोबाईल फोन किमती 50,000/- रुपये, नगदी 600/- रुपये जप्तशुदा सामग्री कुल जप्तशुदा सामग्री किमती 53,65,600- रुपये