सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने स्कूल अधीक्षकों के साथ बैठक की
Last Updated: जुलाई 5, 2025 " 09:11 पूर्वाह्न"
Sunilsingh parihar Ratlam_ sailana: नवीन शिक्षा सत्र में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सैलाना और बाजना विकासखंड में छात्रावासों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के पीछले सत्र के कमजोर परिणाम की समीक्षा और हाल ही में शुरू हुए सत्र में छात्रावासों की अव्यवस्था पर सुधार के लिए विधायक कमलेश्वर डोडियार की अध्यक्षता में सैलाना स्थित संदीपनी सीएम राइज स्कूल में अधीक्षक अधीक्षिकाओं की बैठक आयोजित हुई। विधायक ने छात्रावासों में गंदगी और अव्यवस्था पर विधायक ने नाराजगी जाहिर की
क्षेत्र संयोजक भास्कर खीची की उपस्थिति में अधीक्षकों की बैठक में विधायक कमलेश्वर डोडियार ने छात्र छात्राओं को मीनू अनुसार गुणवत्ता पूर्ण भोजन देने, अधीक्षक अधीक्षिकाओं को हॉस्टल के समीप मुख्यालय पर निवास करने, खेल सामग्री वितरण करने, कंप्यूटर क्लास शुरू करने, बीमारी के दौरान बच्चों को बेहतर इलाज करवाने, नियमित स्वास्थ्य जांचे करने, नियमित रूप से हॉस्टल में पढ़ाई का वातावरण बनाने आदि के सख्त निर्देश दिए।
बैठक में विधायक कमलेश्वर डोडियार ने स्पष्ट किया कि छात्रों के भविष्य के साथ अब खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमानुसार कार्य नहीं करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी ।