धामनोद में आंगनवाड़ी की छत का प्लास्टर गिरा, घटना आंगनबाड़ी खुलने से पहले हुई, बढ़ा हादसा टला
Last Updated: जुलाई 12, 2025 " 09:25 पूर्वाह्न"
अरिहंत कंस्ट्रक्शन ने 2016 में किया था भवन का निर्माण, तब भी से बारिश में टपक रही छत
Ratlam: जिले के धामनोद नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 15 भल्याबीड़ में स्थित आंगनबाड़ी की छत से मोटा कांक्रीट गिरा गनिमत रही की बच्चे आंगनबाड़ी के बाहर थे अन्यथा बढ़ा हादसा हो सकता था। @धामनोद नगर परिषद की निर्माण एजेंसी अरिहंत कंस्ट्रक्शन द्वारा 9 वर्ष पूर्व 2016 में आंगनबाड़ी भवन निर्माण का कार्य पूर्ण किया था। तब से बारिश में भवन की छत से पानी रिसाव कर टपक रहा है। #आंगनवाड़ी भवन को तीन से चार बार कुछ हद तक मरम्मत भी किया जा चुका है। घटना शुक्रवार को आंगनवाड़ी खुलने से पहले हुई। भवन की छत का कांक्रीट गिरने से बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
आमजन अपने जीवन काल में औसतन एक बार ही अपना मकान निर्माण कर पाते हैं। भवन निर्माण की सीमित राशि और ज्ञान के भी आम नागरिकों का भवन पूरी मजबूती से वर्षों तक अडिग रहता है। लेकिन वहीं शासकीय निर्माण कार्यों की बात करें तो सिविल इंजीनियर की देखरेख में कई बार शासकीय राशि से किए गए निर्माण कुछ ही वर्षों में जर्जर हो जाते हैं, जिससे जनता में आक्रोश और निराशा फैलती है। निर्माण कार्य के थोड़े समय में ही खराब होने से @सरकारी धन की बर्बादी भी होती है। वहीं कमजोर निर्माण सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है, खासकर सार्वजनिक भवनों और सड़कों में।
@आंगनवाड़ी केन्द्र आशा कार्यकर्ता पुष्पा शर्मा द्वारा मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2016 से ही बारिश में भवन की छत टपकती है। दो बार मेने कुछ हद तक छत को मरम्मत करवाया है और एक बार चुनाव के समय नगर परिषद द्वारा मरम्मत करवाया गया है। आंगनवाड़ी भवन की छत जर्जर हालत में है। आज शुक्रवार को टीकाकरण भी चल रहा था, जब सुबह में मेने दरवाजा खोला तो बड़ा भाग कांक्रीट का गिरा यह तो अच्छा हुआ कि बच्चे और हम अंदर नहीं थे नहीं तो हादसा हो जाता।
जानकारी अनुसार आंगनवाड़ी भवन निर्माण के दौरान भवन निर्माण में अनियमितताओं को लेकर वार्ड पार्षद और समाचार पत्रों के स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा सीएमओ और निकाय के उपयंत्री को अवगत करवाया था उसके बाद भी इस ओर संबंधितों द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। जिसके परिणामस्वरूप आंगनवाड़ी भवन आज चंद वर्षों में ही जर्जर हालत में हो गया है। वर्तमान में भी ज्यादातर निर्माण कार्यों में मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नगर परिषद धामनोद के चार पार्षदों ने नगर परिषद धामनोद के उपयंत्री की शिकायत आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय भोपाल, आयुक्त उज्जैन संभाग उज्जैन, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास उज्जैन को की गई है।