सैलाना मॉडल स्कूल के बच्चे अव्यवस्था से परेशान हो कर कलेक्टर से मिलने पैदल निकले.. video

  
Last Updated:  जुलाई 29, 2025 " 11:20 पूर्वाह्न"

कलेक्टर राजेश बाथम रतलाम से पहुंचे जिन्हें ग्राम डेलनपुर के समीप देखकर बच्चे रूक गये, कलेक्टर ने बच्चों किया आश्वस्त

Sunilsingh parihar Ratlam_ sailana: सैलाना के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (मॉडल स्कूल) के बच्चे द्वारा विद्यालय में सुविधाओं का अभाव व अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर सैलाना से पैदल रतलाम की ओर कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने के लिए निकले हैं। विधालय के बच्चे पैदल रतलाम की ओर चलते जा रहें हैं वहीं शिक्षक अपने वाहन से बच्चों के आगे पीछे चलते हुए उसको मनाने का प्रयास करते रहे लेकिन बच्चे माननें को तैयार नहीं थे। छात्रों ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मॉडल स्कूल में अव्यवस्था से परेशान हो कर उन्होंने यह कदम उठाया है।

वीडियो https://youtube.com/shorts/9D0TPtM1t_I?si=80cnSNctd0qItDX7


एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (मॉडल स्कूल) के बच्चों जो कि संस्था के प्रबंधन से नाराज है, ने चलते चलते हुए बताया कि संस्था में अव्यवस्थाएं अपने चरम पर है। छात्रों को शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं मिलती नहीं है प्रबंधन छात्रों की परेशानी को दूर नहीं कर रहे हैं।
विद्यालय के छात्रों ने कहा कि संस्था द्वारा न तो ड्रेस समय पर दी जाती है नहीं अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं समय पर मिलती हैं और जो मिलती हैं वह भी घटिया होती हैं।
मामले को देखते हुए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मॉडल स्कूल में अव्यवस्थाओं का सुधार करने में प्रबंधन की लापरवाही की और इंगित होता है।

विद्यार्थियों के रतलाम जाने की सुचना मिलते ही सैलाना SDM मनीष जैन, SDOP नीलम बघेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग रंजना सिंह, सहित अधिकारी एवं कर्मचारी बच्चों के पीछे अपने वाहन वाहनों से चलते रहे। अधिकारियों ने रास्ते में बच्चों से बात कर मनाने एवं रोकना चाहा लेकिन बच्चों ने रतलाम जाने की बात कहकर आगे बड़ते गये।
सैलाना से रतलाम कलेक्ट्रेट जाने के लिए सड़क पर पैदल जा रहें थे। रतलाम से कलेक्टर राजेश बाथम रतलाम से पहुंचे जिन्हें ग्राम डेलनपुर के समीप देखकर बच्चे रूक गये, कलेक्टर श्री बाथम ने सड़क किनारे उतर कर बच्चों से बात की। बच्चों ने उन्हें बताया कि छात्रावास की समस्याओं को लेकर वे पिछले साल से स्थानीय प्रशासन को अवगत करवाते रहें हैं, लेकिन कोई निराकरण नहीं होने पर उन्होंने उक्त कदम उठाया है। आगे बताया कि उन्हें ना खाने योग्य भोजन मिलता है नाही बिस्तर, साफ-सफाई है। इस पर कलेक्टर ने उन्हें आश्वास्त किया कि छात्रों की एक कमेटी दो दिन में एसडीएम के नेतृत्व में गठित की जाएगी आगे से गणवेश तथा अन्य संसाधनों की खरीदी कमेटी के माध्यम से होगी। कलेक्टर ने उन्हें बाकी अन्य व्यवस्थाएं भी तुरंत सुचारू करवाने का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने अधिकारियो को उचित निराकरण करने के निर्देश दिए।

बच्चों से चर्चा के बाद कलेक्टर ने बस से उन्हें वापस पहुंचाने के निर्देश दिए इसके बाद बस की व्यवस्था करके सभी बच्चों को बिठाया और सैलाना छात्रावास रवाना किया, कलेक्टर ने उन्हें उचित नाश्ता तथा भोजन आदि करवाने के निर्देश दिए।

 859 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *