Ratlam: पुलिस चौकी धामनोद, थाना सैलाना पुलिस द्वारा भैंस चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

  
Last Updated:  सितम्बर 25, 2025 " 02:55 अपराह्न"

Ratlam: क्षेत्र में मवेशियों की चोरी की वारदातों को अंज़ाम देने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी जिसमें मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया और लगातार वाहन चेकिंग आदि प्रयास से पुलिस को भैंस चोर गिरोह को पकड़ने में बढ़ी सफलता मिली है। दिनांक 16.9.25 को फरियादी भारत लाल पिता भंवरलाल चौधरी द्वारा थाना सैलाना पर उपस्थित होकर रिपोर्ट लिखवाई थी कि रात्रि करीबन 11:00 बजे फरियादी भारत के खेत पर बने हुए मकान में से तीन भैंस व दो भैंस के बछड़े मकान का दरवाजा तोड़कर अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गए हैं और आसपास लगे कैमरे चेक करने पर एक पिकअप को आते जाते सीसीटीवी कैमरा में देखा है। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर से थाना सैलाना पर अपराध क्रमांक 417/ 25 धारा 331(4) एवं 305(a) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा जिला रतलाम के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में मवेशियों की चोरी की घटनाओं पर गंभीरता जताई गई एवं इन चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सैलाना द्वारा गठित टीम द्वारा प्रकरण के अनुसंधान के दौरान पूर्व के अपराधिक रिकॉर्ड, मुखबिर सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी में प्रयुक्त हुई पिकअप की तलाश करते हुए मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप को चेक करने पर दो भैंस व दो भैंस के बछड़े भरे हुए थे । इसके बाद चोरी की शंका होने पर ग्राम बोदिना में हुई चोरी के फरियादी को तलब कर दिखाने के बाद फरियादी द्वारा अपनी भैंसों को व दोनों भैंस के बछड़ों को पहचान लिया गया, इसके उपरांत पिकअप में ड्राइवर व ड्राइवर के साथ बैठे दोनों व्यक्तियों के संदिग्ध होने से उनसे पूछताछ करने पर भैंस के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं होने से पूछताछ करने पर उनके द्वारा ग्राम बोदीना में अपने अन्य साथियों के साथ उक्त भैंसे चोरी करने की बात बताई।

गिरफ्तार आरोपी –
1 दीपक उर्फ दीपका पिता शम्भु कटारा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बड़ी सिंगत चौकी खवासा थाना थांदला जिला झाबुआ
2 पप्पू पिता राजू मुनिया उम्र 30 वर्ष निवासी चरपोटीपाड़ा चौकी खवासा थाना थांदला जिला झाबुआ
3 मानसिंह पिता हड़िया मुनिया उम्र 45 वर्ष निवासी चरपोटीपाड़ा थाना थांदला जिला झाबुआ

फरार आरोपीगण–
1देवीलाल उर्फ देवला पिता जीतू कटारा निवासी बड़ी सिंगत चौकी खवासा थाना थांदला जिला झाबुआ
2 बालू पिता जीतू कटारा निवासी बड़ी सिंगत चौकी खवासा थाना थांदला जिला झाबुआ
3 हुक्का उर्फ हुलिया पिता बालू कटारा निवासी निवासी बड़ी सिंगत चौकी खवासा थाना थांदला जिला झाबुआ
4 राहुल पिता बहादुर कटारा देवीलाल उर्फ देवला पिता जीतू कटारा निवासी बड़ी सिंगत चौकी खवासा थाना थांदला जिला झाबुआ

जप्त मशरूका – 1, 02 भैंस व 02 भैंस के बछड़े कीमती करीबन 2,50000/- रुपए

2 महिंद्रा बॉलरो पिकअप लोडिंग वाहन कीमती करीबन 4,50000/- रुपए

आपराधिक रिकॉर्ड – आरोपी देवीलाल उर्फ देवला पिता जीतू कटारा भैंस चोरी का मुख्य सरगना है जो कि नय है लड़कों को साथ में लेकर चोरी की वारदात अंजाम देता है जिसके थाना भातपचलाना, थाना बड़नगर एवं थाना रावटी पर चोरी के अपराध पंजीबद्ध है।

मुख्य भूमिका– चौकी प्रभारी धामनोद उपनिरीक्षक आनंद बागवान, सउनि शंकरसिंह शक्तावत, आरक्षक 398 फकीरचन्द, प्रधान आरक्षक आरक्षक दिलीप देसाई चौकी धामनोद, 752 तूफान भूरिया एवं आरक्षक मयंक व्यास साइबर सेल रतलाम।

 953 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *