Ratlam: पुलिस चौकी धामनोद पुलिस द्वारा सोयाबीन चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
Last Updated: सितम्बर 29, 2025 " 09:14 अपराह्न"
Ratlam: पुलिस चौकी धामनोद पुलिस द्वारा सोयाबीन चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ratlam: दिनांक 28.09.2025 को फरियादी गोपाल पिता जगदीश पाटीदार निवासी पीपलीचौक धामनोद द्वारा थाना सैलाना पर उपस्थित होकर रिपोर्ट लिखवाई थी कि दिनांक 27.09.2025 – 28.09.2025 की रात्रि करीबन 03:00 बजे धामनोद पाटीदार टेंट हाउस के गोडाउन में रखे हुए सोयाबीन में से 06 क्विंटल सोयाबीन बोरियो में भरकर बदमाशों द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट लिखवाई थी। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर से थाना सैलाना पर अपराध क्रमांक 432/ 25 धारा 331(2) एवं 305(a) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा जिला रतलाम के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर गंभीरता जताई गई एवं इन चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सैलाना द्वारा गठित टीम द्वारा प्रकरण के अनुसंधान के दौरान मुखबिर सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वाले आरोपीयो अंकित राठौर एवं गणेश निनामा निवासी धामनोद के संबंध में फरियादी गोपाल के चोरी गए सोयाबीन के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार एवं आरोपी अंकित के घर चोरी की 06 क्विंटल सोयाबीन विधिवत आरोपितों से जप्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी – 1, अंकित पिता लालचंद राठौर जाति तेली उम्र 25 निवासी धामनोद
2, गणेश पिता रामचंद्र निनामा उम्र 20 निवासी पारपुरा धामनोद
सराहनीय भूमिका- चौकी प्रभारी धामनोद उपनिरीक्षक आनंद बागवान, प्रआर 126 दिलीप देसाई, प्रआर 151 हेमंत जाट, आरक्षक 398 फकीरचन्द, सैनिक 358 उदयसिंह, सैनिक 1097 धर्मेंद्र जाट की सराहनीय भूमिका रही।