Gold Price Today 19 October: देश में सोना-चांदी के भाव में लगातार बदलाव का दौर जारी है
Last Updated: अक्टूबर 19, 2025 " 01:03 अपराह्न"
Gold Price Today 19 October: देश में सोना-चांदी के भाव में लगातार बदलाव हो रहा है, बदलाव का ये दौर जारी है, त्योहारों के इस सीजन में सर्राफा बाजार में आम लोगों के लिए बड़ी राहतभरी खबर आई है। लगातार कीमतों में हो रही तेजी के बाद अब दिवाली से ठीक पहले सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट उन ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है, जो दिवाली पर खरीदारी की योजना बना रहे हैं।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1910 रुपये सस्ता-
शनिवार 18 अक्टूबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1910 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 1,31,010 रुपये हो गई। इससे पहले 17 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,32,920 रुपये थी। यही गिरावट लखनऊ में भी देखने को मिली, जहां सोने का दाम घटकर 1,31,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,750 रुपये घटकर 96,080 रुपये प्रति 8 ग्राम हो गया है।
Ad
चेन्नई में सोना 2180 रुपये सस्ता-
दक्षिण भारत के शहर चेन्नई में भी सोने की कीमत में जोरदार गिरावट आई है। यहां 24 कैरेट सोना 2180 रुपये टूटकर 1,30,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे खरीदारों को उम्मीद से ज्यादा राहत मिली है।
Ad
22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम में भी आई गिरावट-
आज देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत में ,750 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जिससे इसका नया भाव 1,20,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 18 कैरेट सोना 1440 रुपये फिसलकर 98,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
चांदी में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट-
इस बार गिरावट केवल सोने तक सीमित नहीं रही, बल्कि चांदी के दामों में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। 18 अक्टूबर को चांदी की कीमत 13,000 रुपये प्रति किलो टूटकर 1,64,000 रुपये हो गई। इससे पहले 17 अक्टूबर को इसका भाव 1,77,000 रुपये प्रति किलो था। दो दिन में कुल 17,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।
सर्राफा एसोसिएशन ने कहा-
मिली जानकारी अनुसार सर्राफा एसोसिएशन का कहना है कि अक्टूबर की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में तेजी थी, लेकिन दिवाली से पहले आई इस गिरावट से आम ग्राहकों को काफी ज्यादा राहत मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे फेस्टिव सीजन की खरीदारी में इजाफा होगा।
शुद्ध सोने की पहचान कैसे करें? जानिए जरूरी टिप्स-
अगर आप सोने की खरीदारी कर रहे हैं, तो उसकी शुद्धता की पहचान करना बेहद जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता जांचने के लिए हॉलमार्क अंकन दिया जाता है। हॉलमार्क के अनुसार:
24 कैरेट सोने पर 999 अंकित होता है, जो सबसे शुद्ध माना जाता है। 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875, और 18 कैरेट पर 750 अंक दर्ज होते हैं। आभूषण आमतौर पर 22 कैरेट सोने के बनाए जाते हैं, क्योंकि 24 कैरेट का सोना बेहद मुलायम होता है और गहने बनाने के लिए उपयुक्त नहीं होता।
कैसे तय होती है सोने की कीमत? सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) द्वारा निर्धारित की जाती हैं। भारत में, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) आयात शुल्क और अन्य करों को जोड़कर रिटेल कीमतें तय करता है।