भोपाल में आयोजित समारोह में रतलाम पुलिस के कर्मचारियों को डीजी डिस्क से किया गया सम्मानित
Last Updated: अक्टूबर 30, 2025 " 03:52 अपराह्न"
भोपाल में आयोजित समारोह में रतलाम पुलिस के कर्मचारियों को डीजी डिस्क से किया गया सम्मानित
रतलाम पुलिस का गौरव बढ़ा – चार पुलिसकर्मियों को मिला डीजी डिस्क सम्मान
Ratlam _Bhopal: आज दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को 7वीं वाहिनी विसबल, भोपाल में आयोजित भव्य समारोह में मई 2024 माह के चयनित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं डीजी डिस्क (D.G.C.R.) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रतलाम पुलिस के कुल चार पुलिस कर्मियों को वर्ष 2024 के लिए डीजी डिस्क सम्मान हेतु चयनित किया गया था, जिन्हें आज इस सम्मान से नवाजा गया।
सम्मानित पुलिसकर्मियों के नाम –
1. का. प्र.आर. 924 ओम प्रकाश सिंह जाट – थाना दीनदयाल नगर
2. का. प्र.आर. 201 गजेन्द्र सिंह पंवार – स्टेनो शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम
3. का. प्र.आर. 21 लोमेश शर्मा – सी.सी.टी.एन.एस. शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम
4. महिला प्र.आर. हेमलता – पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम
इस सम्मान से रतलाम पुलिस परिवार गौरवान्वित है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और सभी कर्मचारियों से कहा अपने कार्य में इसी प्रकार उत्कृष्टता बनाए रखे।