रतलाम जिले के 5 गांव और 25 स्कूल तंबाकू मुक्त घोषित

  
Last Updated:  नवम्बर 13, 2025 " 10:37 अपराह्न"

रतलाम जिले के 5 गांव और 25 स्कूल तंबाकू मुक्त घोषित

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के दौरान गतिविधियां आयोजित

Ratlam: तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के अंतर्गत स्कूलों और गांव को तंबाकू मुक्त किया जाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे के  निर्देशानुसार रतलाम ग्रामीण विकासखंड के 5 गांव और अब तक जिले में कुल 25 स्कूल तम्बाकू मुक्त किए गए है। जिले के कनेरी, पलसोडी, मोरवानी, सागौद, हरथली गांव को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ शिरीन खान ने मूल्यांकन स्कोर कार्ड के आधार पर गांवों को तम्बाकू मुक्त बनाने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। डॉ दिनाकरण  परनजोदी ओरल कैंसर एंड पैथोलॉजी स्पेशलिस्ट ने सभी ग्राम वासियों का ओरल कैंसर स्क्रीनिंग की एवं तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र जिला चिकित्सालय रतलाम के बारे में जानकारी दी, ताकि तम्बाकू के आदि लोगों को तंबाकू छोड़ने में सहायता मिल सके। ग्राम कनेरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया। स्कूली विद्यार्थियों को तंबाकू उत्पाद के हानिकारक प्रभाव की जानकारी दी गई तथा स्वास्थ्य शिक्षा दी गई, कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सुपरवाइजर श्री सुरेश पाठक और अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

 691 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *