पुलिस ने सैलाना व धामनोद क्षेत्र में की जा रही चोरी का किया खुलासा

  
Last Updated:  नवम्बर 29, 2025 " 10:49 अपराह्न"

Ratlam: दिनांक 27.11.2025 को फरियादीया श्रीमती दुर्गाबाई पति स्व. रमेशचंद्र सिंगाड़ निवासी एकलव्य कालोनी सैलाना ने पुलिस चौकी धामनोद पर उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि मैं शासकीय सांदीपनी उ.मा.वि. सैलाना में भत्य की नौकरी करती हूँ। दिनांक 26.11.2025 को सुबह 11.00 बजे में ग्राम खेड़ी स्थित खेत पर गयी थी। यहाँ पर मैने दूर से देखा कि दो लड़के मेरे खेत पर बनी बिना दरवाजे की झीपडी में से एक प्लास्टिक के कट्टे में कुछ सामान चुराकर एक मोटरसाईकल पर रखकर जा रहे थे। में चिल्ला-चोट करते हुए दौड़कर उनके पास गयी, तो दोनों मुझे देखकर मेरा सामान लेकर जाना पाये। बाद मेरे खेत के पड़ोसियों योगेश निनामा एवं धर्मेन्द्र शर्मा ने भी उन्हें दौड़कर पकड़ने की कोशिश की, परतु ये लोग पकड़ में नहीं आये और मोटरसाईकल से खेड़ी तरफ भाग गये। बाद मैंने अपनी झोपड़ी में जाकर देखा तो लोहे के 05 एंगल एवं सरिचे के टुकड़े लगभग 30 किलो, से मैंने रस्सी से बाँधकर रखे थे, वहाँ पर नहीं थे। जो लगभग सात हजार रूपये कीमत के थे। बाद मेरे पड़ोसी भी मौके पर आगए, तो उन्होंने मुझे बताया कि भागे हुए दोनों व्यक्ति का नाम पवन उर्फ भोला भील एवं धर्मेंद्र बताया। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर से थाना सैलाना पर अपराध क्रमांक 542/ 25 धारा 331(3) एवं 305(a) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा जिला रतलाम के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर गंभीरता जताई गई एवं इन चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सैलाना श्रीमती पिंकी आकाश द्वारा गठित टीम द्वारा प्रकरण के अनुसंधान के दौरान पूर्व के अपराधिक रिकॉर्ड, मुखबिर सूचना के आधार पर चोरी में प्रयुक्त हुई मोटरसाइकिल की तलाश करते हुए मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर एवं नामजद आरोपी धर्मेंद्र एवं भोला की तलाश करके गिरफ्तार कर फरियादिया के खेत की झोपडी से चोरी हुए लोहे के एंगल व लोहे के सरिया 31 किलो जप्त किए हैं आरोपी धर्मेंद्र से पूछताछ करते चौकी धामनोद क्षेत्र के अन्य अपराध में फरियादी मोहनलाल पाटीदार के साथ हुई झपटमारी की घटना में आरोपी शिवनारायण पिता रघुनाथ पाटीदार निवासी धामनोद के साथ मिलकर की गई घटना को अंजाम देना स्वीकार किया एवं थाना क्षेत्र में अन्य अपराध की घटना करना भी स्वीकार किया है। उक्त घटना में आरोपी शिवनारायण पाटीदार की तलाशजारी है।

जप्त सामग्री- 1, लोहे के 5 एंगल एवं लोहे के सरिया 31 किलो कीमती करीबन 7000/-
2, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल चेसिस क्र- MBLHAW229PHHA6525

गिरफ्तार आरोपीगण–
1, धर्मेंद्र पिता प्रकाश निनामा उम्र 20 वर्ष निवासी दीनदयाल नगर धामनोद जिला रतलाम
2, विधि विरुद्ध बालक उम्र 17 साल 5 माह निवासी पारपुरा धामनोद जिला रतलाम
फरार आरोपी- शिवनारायण पिता रघुनाथ पाटीदार निवासी धामनोद जिला रतलाम

आपराधिक रिकॉर्ड – मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पिता प्रकाश निनामा उम्र 20 वर्ष निवासी दीनदयाल नगर धामनोद जिला रतलाम के थाना सैलाना पर दर्ज अपराध
1, अप. क्र.-481/25 धारा-303(2) बीएनएस,
2, अप. क्र.- 313/25 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस
3, अप.क्र.- 542/25 धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस
4 अप. क्र.- 523/25 धारा 304(2), 3(5) बीएनएस

मुख्य भूमिका– चौकी प्रभारी धामनोद उपनिरीक्षक आनंद बागवान, प्र.आर. हेमंत जाट, प्र.आर. 798 संदीप भदोरिया, प्र. आर. महेंद्र सिंह राठौड़, आरक्षक रंजीत सोलंकी, सैनिक धर्मेंद्र जाट

 349 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *