अभी -अभी: धामनोद बायपास पर ट्रंक कंटेनर और अर्टिगा की आमने-सामने की भिड़ंत.. पुलिस मौके पर..

  
Last Updated:  जनवरी 4, 2026 " 01:06 अपराह्न"

Ratlam: धामनोद बायपास पर ट्रंक कंटेनर और अर्टिगा की आमने-सामने भिड़ंत.. पुलिस मौके पर..

रतलाम (स्पष्ट ख़बर)। रतलाम बांसवाड़ा रोड एक ट्रक कंटेनर और अर्टिगा कार की आमने सामने भिड़ंत में अर्टिगा सवार दुर्घटना में घायल हुए हैं। दुर्घटना में घायलों को एंबुलेंस से रतलाम अस्पताल उपचार हेतु पहुंचाया गया। वहीं रोड़ पर आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों वाहन रोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त होने से मार्ग भी अवरूद्ध है। मार्ग पर आवागमन सुचारू हेतु वाहनों को क्रैंन मशीन से हटवाया जा रहा है।

आज रविवार को सुबह लगभग 11:30 बजे सैलाना की ओर से चार पहिया वाहन अर्टिगा R.J 03. UA. 6350 रतलाम तरफ जा रही थी तभी धामनोद बायपास रोड पर संजय कालोनी के पास रतलाम से सैलाना की ओर जा रहे एक ट्रक कंटेनर TG 07 U. 3425 से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, आमने-सामने की भिड़ंत में अर्टिगा कार बुरितरह क्षतिग्रस्त हो गई वही मिली जानकारी अनुसार अर्टिगा कार में राजस्थान बांसवाड़ा के चार लोग सवार थे जिनमें दो बच्चे भी थे। अर्टिगा सवार लोगों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से रतलाम उपचार हेतु पहुंचाया गया है। समाचार लिखे जाने के समय
सुचना मिलते ही पुलिस थाना सैलाना के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और रास्ता सुचारू रूप से शुरू करवाएं जाने के साथ ही दुर्घटना के संबंध में मौके पर जानकारी लेकर कार्रवाई की जा रही है।

 684 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *