Ratlam:अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

  
Last Updated:  जनवरी 5, 2026 " 10:28 अपराह्न"

अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में, एवम् सहायक जिला आबकारी अधिकारी पी सी केरवार नेतृत्व में, अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान  के तहत आज 5 जनवरी को  वृत्त सैलाना  प्रभारी अधिकारी चेतन वैद द्वारा वृत क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई की गई। गश्त के दौरान आबकारी टीम द्वारा ग्राम शिवगढ में दरिवाय सिंह के कब्जे से 22 केन पावर बियर, चरण सिंह के कब्जे से 20 पाव लंदन प्राइड व्हिस्की, 20 पाव देशी मदिरा प्लेन के, अंतिम पिता जालू के कब्जे से 15 केन पावर बियर ,राजेश निनामा पिता कैलाश से 10 पाव देशी मदिरा, हिमेश पिता लक्ष्मण से 5 लीटर हाथ भट्टी व 10 पाव देशी मदिरा, राजू पिता सुखराम से 8 लीटर हाथ भट्टी, मंगली बाई पति गुडिया से 7 लीटर हाथ भट्टी अवैध रूप  से मदिरा जब्त की गई ।

उक्त कार्यवाही मे आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक वाईकर आरक्षक रामचरण पंवार, सैनिक चेतराम सम्मिलित थे। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

 89 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *