इंदौर में तेज रफ्तार कार ट्रक से भिड़ी, MP के पूर्व गृहमंत्री की बेटी समेत तीन लोगों की मौत
Last Updated: जनवरी 9, 2026 " 11:05 पूर्वाह्न"
Indore में तेज रफ्तार कार ट्रक से भिड़ी, MP के पूर्व गृहमंत्री की बेटी समेत तीन लोगों की मौत
इंदौर। इंदौर में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर ट्रक से हो गई। इस दुर्घटना में मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।
रालामंडल इलाके में हुए इस हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर फरार है। इस हादसे में कार में सवार एक और लड़की थी, जिसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा आज शुक्रवार 9 जनवरी सुबह सवा पांच बजे के करीब हुआ, जब कार सवार युवक-युवतियां पार्टी करके लौट रहे थे।
मृतकों की पहचान हुई- रालामंडल बायपास पर हुए भीषण सड़क हादसे में MP के पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल समेत तीन लोगों की मौत हो गई, प्रखर का कल जन्मदिन था और वह जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर से निकले थे, हादसे के समय रालामंडल से विजय नगर की तरफ जा रहे थे, हादसे में एक अन्य युवती अनुष्का गंभीर रूप से घायल हुई है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है. प्रेरणा बच्चन का पोस्टमार्टम एमवाय हॉस्पिटल में किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं।