रतलाम/ जनसुनवाई में 151 आवेदनों पर हुई सुनवाई

  
Last Updated:  मई 12, 2026 " 08:43 अपराह्न"

Ratlam : जनसुनवाई में 151 आवेदनों पर हुई  सुनवाई

रतलाम(स्पष्ट खबर)।कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने आवेदकों को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किए। आज जनसुनवाई में 151 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

 जनसुनवाई में रमेश पिता रामकिशन निवासी मोती नगर रतलाम ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास बनवाने हेतु आवास योजना की दूसरी किस्त देने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया गया।

आवेदिका मंजु निवासी दीनदयाल नगर रतलाम ने बताया कि वह किराए के मकान में रहती है। उनके पति का स्वर्गवास हो गया है तथा पुत्र भी शारीरिक रूप से अपंग है। आवास के लिए भूमि का पट्टा एवं देेने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया गया।

आवेदक बंटी पिता गोपाल मकवाना निवासी ग्राम ईसरथुनी ने कृषि भूमि की भू-पुस्तिका में पिता का नाम चढवाने के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार रतलाम को निर्देशित किया गया।

आवेदिका नसरिन पति मुजफ्फर निवासी नयापुरा हाट की चौकी ने आवेदन दिया कि उनके परिवार के समस्त सदस्य राशन मित्र पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहे है, आवेदक ने परिवार के सभी सदस्यों के नाम प्रदर्शित करवाने की कार्यवाही हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। आवेदिका कौशल्या पति किशोर निवासी वार्ड न. 21 रतलाम ने बताया कि दुर्घटना में उनका हाथ कट गया, परिवार का पालन पोषण करने वाला कोई नही है। परिवार के पालन पोषण के लिए आर्थिक सहायता हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

 114 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *