रतलाम/ जिलें के 25 विद्यालय भवन जीर्ण-शीर्ण घोषित, जर्जर भवनों में अब नहीं होगा शैक्षणिक कार्य

  
Last Updated:  सितम्बर 28, 2026 " 06:04 अपराह्न"

Ratlam: जिलें के 25 विद्यालय भवन जीर्ण-शीर्ण घोषित, जर्जर भवनों में अब नहीं होगा शैक्षणिक कार्य

रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा लोक निर्माण विभाग की अनुशंसा के आधार पर जिले के पिपलौदा, आलोट एवं रतलाम विकासखंड के 25 पुराने प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय भवनों को जीर्ण-शीर्ण घोषित किया गया है। उक्त विद्यालय भवनों का उपयोग अब शैक्षणिक कार्य के लिए नहीं किया जाएगा।

जीर्ण-शीर्ण घोषित विद्यालय भवनों में विकासखंड पिपलौदा के प्रा.वि. हतनारा, प्रा.वि. पंचेवा, प्रा.वि. खेड़ावदा एवं प्रा.वि. छोटीनाल शामिल हैं। विकासखंड आलोट के प्रा.वि. पिपलियापीथा एवं एकीकृत मा.वि. बामनखेड़ी को जीर्ण-शीर्ण घोषित किया गया है।
विकासखंड रतलाम में प्रा.वि. चिकलिया क्र.-1, ई.जी.एस. हरिजन बस्ती पंचेड़, प्रा.वि. कलोलीखुर्द, प्रा.वि. भटूनी, हाईस्कूल सेमलिया, प्रा.वि. सज्जनपाड़ा, मा.वि. धतुरिया, यू.ई.जी.एस. गुजरपाड़ा, प्रा.वि. कालूखेड़ी, प्रा.वि. सरवड़, प्रा.वि. कुड़ीपाड़ा, प्रा.वि. झरखेड़ी, प्रा.वि. लालगुवाड़ी, एकीकृत मा.वि. बोरवाना, प्रा.वि. जवाहर नगर, हाईस्कूल प्रीतमनगर, प्रा.वि. बीड़पाड़ा, शा.प्रा.वि. नई आबादी पंचेड़ तथा शा. प्रोन्नत प्रा.वि. चन्दोडिया के भवन शामिल हैं।

कलेक्टर श्री कटेसरिया के निर्देशानुसार जीर्ण-शीर्ण घोषित इन भवनों में शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं की जाएंगी।

 59 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *