
चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग की मौजूदगी में शुरू हुआ वरिष्ठों का वैक्सीनेशन
भोपाल|चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को गांधी मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पहुँचकर आज से शुरू हुए 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के वैक्सीनेशन का जायजा लिया। उन्होंने अपनी देख-रेख में सुबह पहुँचे वरिष्ठ नागरिक डॉ. मोहन टंकवाल, सरदार कुलवंत सिंह, श्रीमती अंगूरी जैन और डॉ. एन.पी. मिश्रा सहित अन्य को वैक्सीन लगवाई। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने व्हील-चेयर पर आये डॉ. एन.पी. मिश्रा को स्वयं ले जाकर उनका वैक्सीनेशन करवाया। और पढ़े
1,785 total views














