मासिक पुरालेख: मार्च 2026

धामनोद में तीन दिवसीय मेला का आज होगा समापन, रात्रि को आर्केस्ट्रा का आयोजन

Last Updated:  मंगलवार, मार्च 17, 2026  4:52 अपराह्न

Ratlam: धामनोद में तीन दिवसीय मेला का आज होगा समापन, रात्रि को आर्केस्ट्रा का आयोजन रतलाम(स्पष्ट खबर/ सुनील सिंह परिहार)। नगर परिषद धामनोद द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार तीन दिवसीय श्री शीतला माता मेला का आयोजन किया जा रहा है। 15 मार्च से 17 मार्च 2026 तक आयोजित मेले का शुभारंभ रविवार को संत श्री ब्रह्माचारी गणेश दास जी महाराज, भाजपा नामली मंडल अध्यक्ष दिनेश जाट, भाजपा सैलाना मंडल पूर्व अध्यक्ष श्याम धाकड़ के आतिथ्य में संपन्न हुआ। धामनोद में परंपरागत प्रतिवर्ष और पढ़े

 1,110 total views

Ratlam: कुमारी नेहल बनीं यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडलिस्ट, प्रवीण सूची में प्रथम स्थान

Last Updated:  मंगलवार,   2:56 अपराह्न

रतलाम (स्पष्ट खबर)। श्री अरिहंत कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन, रतलाम की छात्रा कुमारी नेहल चोपड़ा ने सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा घोषित सत्र 2022–2025 बीबीए की प्रवीण सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल हासिल किया है। इस उपलब्धि से उन्होंने रतलाम शहर का नाम गौरवान्वित किया है।नेहल की इस उत्कृष्ट सफलता से महाविद्यालय में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल डॉ. नितिन राव चव्हाण ने कहा कि नेहल की मेहनत, अनुशासन और समर्पण अन्य विद्यार्थियों के और पढ़े

 272 total views

Ratlam: पोल्ट्री फार्म से 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त

Last Updated:  शनिवार, मार्च 14, 2026  7:54 अपराह्न

पोल्ट्री फार्म से 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त  रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार रतलाम ग्रामीण आशीष उपाध्याय द्वारा धराड़ की नई कॉलोनी स्थित एक पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राहुल सिंह सिसोदिया पिता राजेन्द्र सिंह सिसोदिया निवासी स्टेट बैंक के पास, धराड़ के पोल्ट्री फार्म की जांच की गई। जांच के दौरान पोल्ट्री फार्म के एक कमरे में 19 किलोग्राम के 64 नग खाली एचपीसीएल व्यावसायिक गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहित पाए गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त और पढ़े

 369 total views

Ratlam:राजस्व अधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों के वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया गया

Last Updated:  शुक्रवार, मार्च 13, 2026  8:00 अपराह्न

 रतलाम (स्पष्ट खबर)। जिले में उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति के लिए  कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के  निर्देशानुसार जिले में राजस्व अधिकारियों  द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों के वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।  जावरा क्षेत्र में सिद्धि विनायक भारत गैस एजेंसी एवं वर्धमान गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया । धामनोद में कुलदीप इंडेन गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया। आलोट क्षेत्र में एसडीएम आलोट रचना शर्मा द्वारा बीपीसी  दक्षिणेश्वरी गैस एजेंसी एवं गोदाम का और पढ़े

 319 total views

औद्योगिक इकाइयां पिछले 3 माह में उपयोग किए गए सिलेंडर की जानकारी दें

Last Updated:  शुक्रवार,   7:48 अपराह्न

Shajapur: औद्योगिक इकाइयां पिछले 3 माह में उपयोग किए गए सिलेंडर की जानकारी दें शाजापुर(स्पष्ट खबर)। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक नवीन कुमार शुक्ला ने जिले के ऐसे समस्त औद्योगिक इकाइयों जिनके द्वारा व्यावसायिक एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी नेचुरल गैस का उपयोग उत्पादन के लिए किया जाता है, वे समस्त इकाई अपना नाम, उत्पाद का नाम, पता इकाई को आवश्यकता (घन मीटर प्रतिदिन) तथा पिछले 3 माह में उपयोग किए गए सिलेंडर की जानकारी के साथ जिला व्यापार एवं उद्योग और पढ़े

 326 total views

Ratlam:व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं हेतु परामर्श जारी

Last Updated:  शुक्रवार,   7:41 अपराह्न

व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं हेतु परामर्श जारी  रतलाम(स्पष्ट ख़बर)। अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव द्वारा वर्तमान परिस्थितियों में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपूर्ति व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने के उद्देश्य से सभी व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं (होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, केटरिंग इकाइयाँ, हॉस्टल, संस्थान आदि) को परामर्श जारी किए गए है ।  जारी परामर्श के अनुसार  सभी प्रतिष्ठान एलपीजी का न्यूनतम एवं आवश्यकता अनुसार विवेकपूर्ण उपयोग करें तथा अनावश्यक खपत से बचें। जहाँ संभव हो, वहाँ वैकल्पिक ईंधन एवं उपकरणों और पढ़े

 276 total views

गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण पर जिला प्रशासन के खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 66 सिलेंडर, बुलेट मोटर साइकिल व उपकरण जब्त

Last Updated:  गुरूवार, मार्च 12, 2026  4:42 अपराह्न

Indore: गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण पर जिला प्रशासन के खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 66 सिलेंडर, बुलेट मोटर साइकिल व उपकरण जब्त भंडारण स्थल भी सील इंदौर (स्पष्ट खबर)। इंदौर में गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध गैस गोदाम का भंडाफोड़ किया।जिला आपूर्ति और पढ़े

 329 total views

कॉल पर बुक नहीं हो रहा सिलेंडर, आजमाएं ये 4 तरीके, घर नहीं हुई ड‍िल‍िवरी तो करें शिकायत

Last Updated:  गुरूवार,   1:22 अपराह्न

Online LPG Booking: LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच खबरें आ रही हैं कि लोग कॉल करके अपना सिलेंडर बुक नहीं करवा पा रहे हैं। नतीजतन गैस एजेंसी के बाहर लोगों की कतारें देखने को मिल रही हैं। अगर आपको भी फोन कॉल के जरिए सिलेंडर बुक करने में समस्या आ रही है, तो आप दूसरे तरीकों से भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके 4 अन्य तरीके भी हैं। साथ ही अगर सिलेंडर बुक है लेकिन डिलीवरी नहीं मिल और पढ़े

 673 total views

Ratlam:राजस्व अधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों के वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया गया

Last Updated:  बुधवार, मार्च 11, 2026  9:52 अपराह्न

राजस्व अधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों के वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया गया रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के  निर्देशानुसार जिले में राजस्व अधिकारियों  द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों के वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।  बाजना क्षेत्र में बाजना, रावटी स्थित गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया। आलोट क्षेत्र में आलोट, मंडावल स्थित इंडेन गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया। सैलाना मे भी गैस एजेंसी  के वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया गया एवं वितरको को शासन के निर्देशानुसार वितरण सुनिश्चित और पढ़े

 274 total views

Ratlam: जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के संबंध में गैस वितरको की बैठक संपन्न

Last Updated:  बुधवार,   7:48 अपराह्न

जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के संबंध में गैस वितरको की बैठक संपन्न रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मिशा सिंह  द्वारा आज कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष मे  रतलाम शहर के एलपीजी गैस वितरकों की बैठक ली गई। बैठक में बताया गया कि जिले में गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिये रिफिल की बुकिंग अंतिम बार प्रदाय की गई रिफिल के 21 दिन अवधि से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। और पढ़े

 419 total views

MP: स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राष्ट्रीय तस्कर तारकनाथ घोष गिरफ्तार

Last Updated:  मंगलवार, मार्च 10, 2026  8:29 अपराह्न

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशन में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स की बड़ी कार्रवाई भोपाल (स्पष्ट खबर)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश में वन एवं वन्य-जीव संरक्षण के लिये लगातार समग्र प्रयास किये जा रहे हैं। इसी दिशा में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश द्वारा असूचना तंत्र विकसित कर प्राप्त सूचना के आधार पर 8 मार्च, 2026 को अत्यंत दुर्लभ जलीय और वन्य-जीवों की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तस्करी प्रकरण में फरार आरोपी तारकनाथ घोष पुत्र निताई घोष, उत्तर और पढ़े

 318 total views

MP: मोहन यादव सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Last Updated:  मंगलवार,   8:14 अपराह्न

मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड-गवर्नेस प्रोग्राम को मंजूरीनिःशक्तजन को वृत्तिकर से छूट को 31 मार्च 2030 तक निरंतर किये जाने की स्वीकृति7 जिलों के लिए “एक जिला-एक उत्पाद” परियोजना का किया अनुमोदनसिंगरौली में कनिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश सहित 7 पदों की स्वीकृतिमैहर, कैमोर और निमरानी में 3 नये औषधालयों को मंजूरीमुख्यमंत्री डॉ.यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय भोपाल (स्पष्ट खबर)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार और पढ़े

 323 total views

Ratlam:लोकायुक्त ट्रैप के बाद ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

Last Updated:  मंगलवार,   7:23 अपराह्न

लोकायुक्त ट्रैप के बाद ग्राम पंचायत सचिव निलंबित रतलाम(स्पष्ट ख़बर)। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रतलाम के प्रतिवेदन अनुसार इलेक्ट्रॉनिक मीडियामें प्राप्त समाचार अनुसार ग्राम पंचायत कनेरी सचिव सत्यनारायण सरवाड (सेन) द्वारा भू-खण्ड नामांतरण के संबंध में  रिश्वत मांगी जाने पर 9 मार्च 2026 को लोकायुक्त टीम द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 4500 रूपये  रिश्वत लेते हुए ट्रेप किये जाने के कारण सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत और पढ़े

 290 total views

Ratlam:जनसुनवाई में 95 आवेदन पर हुई सुनवाई

Last Updated:  मंगलवार,   7:15 अपराह्न

जनसुनवाई में 95 आवेदन पर हुई सुनवाई रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 95 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में आवेदक मुकेश पिता कारूलाल निवासी नामली ने और पढ़े

 265 total views

धामनोद में रामोत्सव को लेकर हिन्दू संगठन की बैठक सम्पन्न

Last Updated:  मंगलवार,   10:04 पूर्वाह्न

Ratlam: धामनोद में रामोत्सव को लेकर हिन्दू संगठन की बैठक सम्पन्न रतलाम (स्पष्ट खबर/सुरेश राठौड़)। धामनोद में हिन्दू संगठन द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार गुड़ी पड़वा (हिन्दू नववर्ष) एवं रामोत्सव (रामनवमी) महापर्व के आगामी कार्यक्रम आयोजन हेतु श्री राम रावरा मंदिर धामनोद में बैठक आयोजित की गई। बैठक का प्रारम्भ प्रभु श्रीराम दरबार एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया गया । बैठक में आगामी 19 मार्च गुड़ी पड़वा से लेकर 27 मार्च रामोत्सव (रामनवमी) और पढ़े

 361 total views

योग शिविर 23 वा दिवस: खेलों इंडिया विश्व स्तरीय नेतृत्व में योग की भूमिका: – जितेंद्र राणावत

Last Updated:  सोमवार, मार्च 9, 2026  10:12 अपराह्न

युवा समाज का हर वर्ग योग संस्कृति से जुड़े – मदन सोनी रतलाम (स्पष्ट खबर /उत्तम शर्मा)। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत जिला रतलाम पांचों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में 25 दिवसीय एडवांस सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर प्रातः 06 से 08 बजे तक गुरुनानक भवन विरियाखेड़ी स्थित सफलतम 23 वा दिवस पर मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी मदन सोनी, मनीष सोनी, महावीर इंटरकांटिनेंटल डॉ. प्रदीप जैन, ब्रह्माकुमारी बी. के. सीमा दीदी महर्षि संजय शिवशंकर दवे, अंतर्राष्ट्रीय योग मलखंभ विशेषज्ञ जितेंद्र राणावत, और पढ़े

 361 total views

Ratlam:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अस्मिता लीग’ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Last Updated:  सोमवार,   10:05 अपराह्न

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अस्मिता लीग’ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन रतलाम(स्पष्ट खबर)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार मेरा युवा भारत फिट इंडिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर 9 मार्च ’अस्मिता लीग’ का आयोजन किया गया. इसके तहत जिला रतलाम मे भी महिलाओं की  खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं मेरा युवा भारत रतलाम जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि 9 मार्च 2026 को इन प्रतियोगिताओं के साथ साथ कुछ फन एक्टिविटी का भी और पढ़े

 251 total views

जिले में 16 मार्च से गेहूं खरीदी के संबंध में किसान संघ पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

Last Updated:  सोमवार,   9:51 अपराह्न

जिले में 16 मार्च से गेहूं खरीदी के संबंध में  किसान संघ पदाधिकारियों की बैठक संपन्न रतलाम (स्पष्ट खबर)।कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में किसान संघ पदाधिकारियों की उपस्थिति में 16 मार्च से प्रारंभ होने वाली गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में शासन के निर्देशानुसार 16 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी प्रारंभ की जाएगी। बैठक में किसान संघ के पदाधिकारियों ने खरीदी के संबंध में अपने सुझाव रखें। और पढ़े

 263 total views

Ratlam:समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित

Last Updated:  सोमवार,   9:41 अपराह्न

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सीईओ जिला पचांयत सुश्री वैशाली जैन  द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को  आवश्यक निर्देश दिए गये । बैठक में विभागीय अधिकारी उपस्थित थें। बैठक में कृषि वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग एवं सहकारिता विभाग को शासन के निर्देशानुसार कार्ययोजना बना कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीईओ और पढ़े

 193 total views

Ratlam:किराये की राशि जमा नहीं करने पर 3 दुकानें सील

Last Updated:  सोमवार,   9:32 अपराह्न

किराये की राशि जमा नहीं करने पर 3 दुकानें सील रतलाम (स्पष्ट खबर)। नगर निगम आयुक्त अनिल भाना द्वारा दिये गये निर्देश के तहत निगम स्वामित्व के मार्केटो, गुमटी के ऐसे दुकानदार जिन पर दुकान-गुमटी किराये की राशि बकाया है राशि जमा नहीं कराने पर दुकान सील करने की कार्यवाही राजस्व अमले द्वारा की जा रही है जिसके तहत तिलक शॉपिंग काम्पलेक्स की दुकान नम्बर 1 मोहम्मद सलीम-अ. शकुर कुल बकाया राशि 70,625/-, दुकान नम्बर 14 सुभाष-केशवलाल कुल बकाया राशि और पढ़े

 324 total views