रिश्तेदार अवैध उत्खनन प्रकरण में मेरी कोई भूमिका नहीं – वन मंत्री डॉ. शाह

  
Last Updated:  अक्टूबर 8, 2021 " 05:58 अपराह्न"

भोपाल। वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने स्पष्ट किया है कि कतिपय समाचार माध्यमों में प्रकाशित “वन मंत्री शाह के रिश्तेदार पर 10 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना” समाचार के संबंध में उनकी कोई प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष भूमिका नहीं है।

डॉ. शाह ने कहा है कि मेरा दुरस्थ रिश्तेदार-परिचित के अवैध उत्खनन कार्य से कोई संबंध नहीं है। न ही ऐसी कोई गतिविधि मेरी जानकारी में है या रही है। वन मंत्री डॉ. शाह के अनुसार ऐसे प्रकरणों में शासकीय नियम और प्रक्रिया के अंतर्गत संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही का प्रावधान है। इन तथ्यों और परिस्थितियों में प्रकरण में संबंधित समाचारों से प्रकाशन से मेरी छवि धूमिल हुई है जो उचित नहीं है।

 441 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *