रतलाम: भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ रावण दहन

  
Last Updated:  अक्टूबर 16, 2021 " 02:26 पूर्वाह्न"

रतलाम। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादाशमी पर्व पर आज नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउण्ड) में रावण के पुतले का दहन शासन द्वारा दिये गये कोविड-19 के निर्देशों के तहत किया गया।

नेहरू स्टेडियम पर आयोजित कार्यक्रम में श्री राम जी, श्री लक्ष्मण जी तथा श्री हनुमान जी का स्वागत नगर विधायक चेतन्य काश्यप, कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल के अलावा प्रदीप उपाध्याय, बजरंग पुरोहित, मंगल लोढ़ा, कृष्ण कुमार सोनी, राकेश परमार, उपायुक्त विकास सोलंकी ने किया।

तहसीलदार गोपाल सोनी, कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, मोहम्मद हनीफ शेख, जी.के. जायसवाल, प्रभारी सहायक यंत्री श्याम सोनी सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 474 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *