उर्वरक के उपयोग के सम्बन्ध में किसानों को आवश्यक सलाह

  
Last Updated:  अक्टूबर 27, 2021 " 09:04 अपराह्न"

रतलाम। कृषि विभाग ने उर्वरक के उपयोग के सम्बन्ध में किसानों को आवश्यक सलाह देते हुए कहा है कि किसान भाई एन.पी.के 12:32:16 के स्थान पर एन.पी.के 14:35:14 का एंव एन.पी.के. 15:15:15:09 का उपयोग करें इससे नत्रजन एवं फास्फोरस तथा सल्फर फसलों को ज्यादा प्राप्त होगा।

उपसंचालक कृषि श्री विजय चौरसिया ने बताया कि डी.ए.पी. एवं एन.पी.के. 12:32:16 के स्थान पर एन.पी.के. 20:20:13 का फसलों में उपयोग करें जिससे फसल को 13þ सल्फर भी मिलेगा, प्रति बेग कीमत रू. 1150/- है। किसान भाई डी.ए.पी. एवं एन.पी.के. के स्थान पर यूरिया, एस.एस.पी. एवं एम.ओ.पी. का उपयोग करें जिससे फसलो को तीनो पोषक तत्व मिलने के साथ ही सल्फर भी मिलेगा तथा कीमत भी कम लगेगी एंव उत्पादन भी अच्छा मिलेगा।

 663 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *