राकेश टिकैत का एलान तत्काल वापस नहीं होगा किसान आंदोलन, संसद में रद होने तक करेंगे इंतजार-

  
Last Updated:  नवम्बर 19, 2021 " 10:41 पूर्वाह्न"

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और संयुक्त किसान मोर्चा के सह संयोजक राकेश टिकैत ने एलान किया है कि किसान आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुक्रवार को सुबह ही तीन कृषि कानून को वापस लेने की घोषणा करने के साथ किसानों से घर लौटने की अपील भी की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन कृषि कानून को वापस लेने की घोषणा करने के बाद भी राकेश टिकैत अभी भी किसान आंदोलन को तत्काल खत्म करने के पक्ष में नहीं है। दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बार्डर पर किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया में कहा है कि तत्काल आंदोलन वापस नहीं होगा। टिकैत ने एलान किया है कि देश भर में चल रहा किसान आंदोलन अभी तत्काल वापस नहीं होगा। टिकैत ने कहा कि हम तो उस दिन तक इंतजार करेंगे जब सरकार तीनों कृषि कानून को संसद में रद करेगी। इतना ही नहीं टिकैत ने सरकार के सामने एक और मांग रख दी है। टिकैत ने कहा है कि सरकार किसानों के साथ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के साथ ही किसानों के हित के दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत करें।

किसानों के आंदोलन के आगे झुकी मोदी सरकार, वापस लिए गए तीनों कृषि कानून

 774 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *