Ratlam:जनसम्पर्क के दौरान वीरेन्द्रसिंह और जीवनसिहं दोनो हुए आमने सामने…..

  
Last Updated:  नवम्बर 8, 2023 " 09:08 अपराह्न"

अरनीयापीथा मंडी में वीरेन्द्रसिंह और जीवनसिहं दोनो हुए आमने सामने एक दुसरे से गले मिलकर दी शुभकानाएं

जनसम्पर्क के दौरान दोनो मंडियों में जमकर हुआ स्वागत

रतलाम/जावरा। रतलाम जिले की सबसे चर्चित जावरा विधानसभा सीट पर जैसे जैसे मतदान की तारिख नजदीक आती जा रही है, वैसे वैसे प्रचार का शोर अब गांवो से शहर की और बढऩे लगा है। शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह सोलंकी के समर्थन में महिला मंडल ने भी शहर की विभिन्न कॉलोनियों में मोर्चा संभाल रखा है। बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह ने शहर की खाचरौद नाका स्थित लहसुन मंडी और अरनीयापीथा स्थित कृषि उपज मंडी में सघन जनसम्पर्क किया। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी करणी सेना परिवार प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर और वीरेन्द्रसिंह का आमना सामना हुआ तो दोनो ने एक दुसरे के गले लगकर एक दुसरे को शुभकामनाएं दी। जनसम्पर्क के दौरान मंडी में व्यापारियों ने वीरेन्द्रसिंह का जमकर स्वागत किया। आतिशबाजी और ढोल ढमाकों के बीच कांग्रेस प्रत्याशी को मंडी में फलों से तोला गया। इस दौरान बडी संख्या में मंडी व्यापारी, हम्माल व किसानों ने वीरेन्द्रसिंह पर अपना प्यार लुटाया।

ad

मंडी में जानी किसानों की समस्या –
लहसुन मंडी और अरनीयापीथा मंडी में जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह ने मंडी में मौजुद किसानों और हम्मालों से चर्चा कर उनकी समस्याऐं जानी और उन्है जीतने के बाद निराकरण करने का आश्वासन दिया। वहीं मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दुर करने और सुविधाओं से वंचित मंडी में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद समुचित सुविधाएं मुहैया करवाने का आश्वासन मंडी व्यापारियों और किसानों को दिया।

मंडी के साथ इन गांवों में किया जनसम्पर्क –
चुनाव संचालक हरिनारायण अरोड़ा, कांग्रेस नेता सुजानमल कोचट्टा, शांतीलाल दसेड़ा, पेपा पहलवान, मोबीन मेव ने बताया कि बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी सोलंकी ने सुबह 7 बजे कुशलगढ़ से अपना जनसम्पर्क प्रारंभ किया। कुशलगढ़ से हतनारा, नांदलेटा में डोर टू डोर जनसम्पर्क के बाद दोपहर 12 बजे खाचरौद नाका स्थित लहसुन मंडी तथा दोपहर 3 बजे अरनीयापीथा कृषि उपज मंडी में जनसम्पर्क किया। शाम 6 बजे विधानसभा के गांव मन्याखेड़ी, रफुखेड़ी, गोंदीशंकर तथा गोंदीधर्मसी में जनसम्पर्क किया।

गुरुवार को इन गांवों में होगा सोलंकी का जनसम्पर्क-
चुनाव संचालक हरिनारायण अरोड़ा तथा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने बताया कि गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह सोलंकी सुबह 7 बजे ग्राम लालाखेड़ा से अपना जनसम्पर्क प्रारंभ करेंगे। 8 बजे बहादुर पुर, आक्याबैनी, बामनखेड़ी, इस्लाम नगर, मकनपुरा, नयानगर, मोकाखेड़ा, नाऊखेड़ी, नयापुरा, खेड़ाखेड़ी, मीनाखेड़ा, बानीखेड़ी, आलमपुर ठिकरिया, सेतपुर, चौकी से शाम 6 बजे बिनोली में अपना जनसम्पर्क समाप्त करेंगे।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 1,514 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *