Ratlam:सैलाना में चुनाव पूर्व की तैयारी पूर्ण,मतदान दल रवाना

  
Last Updated:  नवम्बर 16, 2023 " 12:32 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना (सुनील परिहार)। में विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर मतदान कर्मी पूरी तैयारी के साथ चुनाव कराने मतदान केंद्रों पर रवाना हुए। विधानसभा चुनाव रिटर्निंग कार्यालय सैलाना से प्राप्त जानकारी अनुसार इस बार विधानसभा सैलाना में 24 सेक्टर बनाए गए हैं जिसमे 256 मतदान दल शामिल हैं। सैलाना विधानसभा चुनाव में 87 मतदान केंद्रों को संवेदनशील माना गया है ।दूर दराज के क्षेत्रों में भी मतदान दलों के शाम होने के पूर्व ही पहुंच अगले दिन होने वाले चुनाव में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। चुनाव संपन्न कराने मतदान दल भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुए हैं,संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई हैं।खबर लिखे जाने तक मतदान दल बसों से रवाना हो रहें थे।

विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत रतलाम जिले के मतदान दलों के मतगणना स्थल पर पहुंचने लिए की गई वाहनों की उचित व्यवस्था।

ad

 548 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *