Ratlam: हम मिटाएंगे समाज से अंधविश्वास, जिला स्तरीय जादू नहीं विज्ञान है प्रतियोगिता संपन्न

  
Last Updated:  दिसम्बर 30, 2023 " 06:43 अपराह्न"

रतलाम। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत के मुख्य आतिथ्य, जिला विज्ञान अधिकारी जितेन्द्र जोशी की अध्यक्षता एंव कार्यक्रम संयोजिका प्राचार्य सीएम राइस विनोबा श्रीमती संध्या व्होरा की उपस्थिति में जिला स्तरीय जादू नहीं विज्ञान है प्रतियोगिता संपन्न हुई।

प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखंड से 20 विद्यालय के छात्रों ने प्रतियोगिता में अपने प्रयोग दिखाकर समाज से जादू के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचा जाए, का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रयोग प्रदर्शन, प्रश्नमंच, विज्ञान गीत तथा शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री कुमावत ने विद्यार्थियों एवं सहयोगी शिक्षकों से आग्रह किया कि समाज में फैले इस अंधविश्वास को दूर करने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन ईमानदारी से करें तो निश्चित रूप से हम इसमें सफल होंगे। श्री जोशी ने विद्यार्थियों को अपनी सोच को वैज्ञानिक सोच बनाने हेतु प्रेरित किया ।

श्रीमती व्होरा ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं के प्रयोग केवल रसायन विज्ञान में ही नहीं बल्कि भौतिकी एवं जीव विज्ञान में भी मिलेंगे। शिक्षक सतत इसका अध्ययन कर छात्रों अवगत करवाते रहें। उत्कृष्ट विद्यालय के डॉ. ललित मेहता ने प्रयोगों की जानकारी देते हुए भौतिकी का एक प्रयोग कर कागज के बर्तन में पानी उबालकर बताया एवं इसके पीछे वैज्ञानिक तथ्य समझाया। विद्यार्थियों के द्वारा उत्सुकता पूर्वक प्रयोगों को समझा एवं देखा। प्रयोगों में मुख्य नागिन द्वारा बदला लेने के पीछे वैज्ञानिक कारण, बिना माचिस हवन कुंड में आग, पानी से नारियल में आग, नींबू काट कर रंगीन करना, अपने आप पानी का रंग कुछ समय बाद बदल जाना, इत्यादि थे ।

प्रयोग प्रदर्शन में प्रथम कमल परिहार शाउमवि बंगरोद एवं आवेश मंसूरी सीएम राइस विनोबा रतलाम, द्वितीय रोहित परमार शास उमावि ताल एवं तृतीय कुंदन शास उमावि खारुआकलां रहें l प्रश्न मंच में प्रथम आवेश मंसूरी सीएम राइस विनोबा रतलाम, द्वितीय शिवानी पाटीदार शास उमावि धामनोद तथा लक्ष्य प्रजापति शास उमावि क्रमांक 1 रतलाम एवं तृतीय योगेश प्रजापति सीएम राइस जावरा रहें। विज्ञान गीत में प्रथम ममता झोड़िया, शास उमावि रजापुरा माताजी द्वितीय रेणुका, शास उमावि दीनदयाल नगर, रतलाम तृतीय रानू पाटीदार शास उमावि मामटखेड़ा रही।

शिक्षक संगोष्ठी में प्रथम कमलेश बैरागी सीएम राइस विनोबा रतलाम, द्वितीय राकेश डारिया सीएम राइस जावरा एवं तृतीय श्रीमती संतोष भाटी शास उमावि बरखेड़ी रही । सभी उपस्थित प्रतिभागियों को श्री कुमावत एवं श्रीमती व्होरा द्वारा पुरुस्कृत किया गया। निर्याणक की भूमिका डॉ. ललित मेहता (उत्कृष्ट, रतलाम), गिरीश इंदौरिकार (उमावि नगरा) एवं श्रीमती रीना कोठारी (उत्कृष्ट रतलाम) ने निभाई । कार्यक्रम में श्री हेमंत, गिरीश लहवासिया आदि उपस्थित थे, संचालन डॉ ललित मेहता द्वारा किया गया।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 507 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *