Ratlam: सैलाना क्षेत्र में शासकीय कार्यालयों का कलेक्टर ने किया औचक निरीकण

  
Last Updated:  जनवरी 9, 2024 " 04:33 अपराह्न"

सैलाना क्षेत्र में शासकीय कार्यालयों का कलेक्टर ने किया औचक निरीकण

sunil parihar
रतलाम/सैलाना।
जिले के मुखिया कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार द्वारा जिले की प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने और कसावट लाने के लिए जिले का लगातार भ्रमण किया जा रहा है। आज जिला कलेक्टर ने सैलाना क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने सबसे पहले एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय में जाकर निरीक्षण किया। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के सैलाना आगमन पर एसडीएम मनीष जैन उनकी अगवानी की। कलेक्टर ने एसडीएम कार्यालय तहसील कार्यालय में प्रचलित नामांकरण सहित अन्य जानकारी ली।

ad

इसके बाद कलेक्टर एसडीएम मनीष जैन के साथ कार्यालय नगर परिषद सैलाना पहुंचे जहां उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों की क्लास ली, नगर परिषद सैलाना में लंबित नामांतरण, प्रधानमंत्री आवास, सफाई व्यवस्था को लेकर कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने नगर परिषद सीएमओ अनिल जोशी व अन्य अधिकारियों को काम में कोताही नहीं बरतने, हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी विलंब के दिलाने और अन्य प्रशासनिक कामों में कसावट लाने के कड़े निर्देश दिए।

नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला द्वारा नगर परिषद के कर्मचारियों का रतलाम शहरी विकास अभिकरण कार्यालय में अटैचमेंट का मुद्दा उठाया और उन्हें पुनः मूल पद मूल कार्यालय नगर परिषद सैलाना में भेजने का आग्रह किया।
शौचालय विवाद यहां भी उठा- नगर के मस्जिद चौराहा स्थित आम नागरिकों के लिए नगर परिषद द्वारा वर्षों पूर्व बनवाए गए सार्वजनिक शौचालय को हटाने का मुद्दा यहां भी उठा जब जैन समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर महोदय रतलाम से युक्त शौचालय हटाने को लेकर नगर परिषद प्रांगण में भेंट की कलेक्टर ने एसडीएम मनीष जैन को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। नगर परिषद सैलानी के निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर जनपद सहित अन्य विभागों के निरीक्षण के लिए रवाना हुए।

 1,056 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *