Ratlam: नीरज फूड्स फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी से भूजल स्त्रोत दूषित

  
Last Updated:  जनवरी 24, 2024 " 09:21 पूर्वाह्न"

जल स्त्रोतों का पानी पीने व खेतों में सिंचाई करने योग्य भी नहीं रहा

रतलाम। जिले के धामनोद में फूड्स फैक्ट्री से बिना ट्रीटमेंट निकलने वाला पानी कर रहा भूजल को दूषित, धामनोद पंचेड़ मुख्य मार्ग पर आवागमन करने वाले दुर्गंध के कारण परेशान हो रहे हैं तो वहीं क्षेत्र में आसपास के जलस्रोतों में पानी दूषित होना भी किसानों द्वारा बताया जा रहा हैं।
फैक्ट्री के आस पास किसानों के भूजल स्त्रोतों का पानी भी पीने योग्य नहीं बचा हैं।

धामनोद- नामली मार्ग से आवागमन पर मुंह ढंकना पडता हैं

धामनोद नगर में पंचेड़ रोड़ पर स्थित नीरज फूड्स फैक्ट्री से दूषित पानी कच्ची नाली में निकाला जा रहा हैं। वातावरण दूषित होने से धामनोद – नामली सड़क मार्ग से आवागमन करने वालों को दुर्गंध के कारण अपना मुंह ढंकना पड़ रहा हैं, यहा आसपास के किसानों को खेत पर कम करते समय इस भंयकर बदबू से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी होने के साथ ही जलजनित बीमारियों का भी भय बना हुआ हैं।

Video

भूजल स्त्रोत का पानी भी दूषित-

किसानों का आरोप हैं कि नीरज फूड्स फैक्ट्री से बिना ट्रीटमेंट निकलने वाला पानी कच्ची नाली में छोड़ा जा रहा हैं, जिससे वातावरण और जल प्रदूषित हो रहा हैं। किसान आनंद पाटीदार ने बताया कि नीरज अचार फैक्ट्री से निकलने वाला पानी हमारे कुआ, टयूबवेल के पानी को दूषित कर रहा है, हमारे जलस्रोतों का पानी न इंसानों के पीने लायक है नही मवेशियों के लिए और खेतों में सिंचाई करने पर फसले भी खराब हो रही हैं।

एक अन्य पड़ोस के किसान शांतिलाल पाटीदार ने बताया की मेरा खेत फैक्ट्री के पास ही है, कुआ और टयूबवेल का पानी पूरी तरह से उपयोग योग्य नहीं बचा है, फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी की समस्या जल्द से जल्द हल नहीं की गई तो कुछ हि समय में अधिकतम जल स्त्रोतों में पानी दूषित होकर पीने एवं खेती लायक नहीं बचेगा।

धामनोद के किसानों एवं नागरिकों कि शिकायत मिलने पर उक्त विषय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं CMO को इस बारे में अवगत करवाकर नागरिकों के स्वास्थ्य के बारे में सचेत किया गया, लेकिन यह नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दिये।
इस विषय में फैक्ट्री प्रबंधन आदित्य बोहरा से इनके मोबाइल नंबर पर फोन किया गया। लेकिन इन्होने कोई उत्तर नहीं दिया।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 1,508 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *