MP News: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 10 की मौत और 200 घायल, मृतकों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार मुआवजे का ऐलान

  
Last Updated:  फ़रवरी 6, 2024 " 11:11 अपराह्न"

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले की बैरागढ़ बस्ती हर दिन गुलजार हुआ करती थी। मगर, मंगलवार की सुबह पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट और अग्निकांड ने यहां की तस्वीर ही बदल दी है। मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है, जब एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। आग की चपेट में आने से करीब 60 घरों में आग लग गई। समाचार के अनुसार, अभी तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है और 200 लोग घायल हैं।

फिलहाल घायलों को फौरन अस्पताल ले जाकर इलाज किया जा रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार हेलीकॉप्टर से जाने के निर्देश दिए है।
मामले को लेकर भोपाल में भी अलर्ट जारी किया है।

अस्पतालों में पूरी व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए गए हैं। भोपाल से घटनास्थल पर करीब 108 एम्बुलेंस भेजी गई है और खंडवा और होशंगाबाद से भी एबुलेंस पहुंच रही है।

https://x.com/JournoMeenu/status/1754806487598371000?t=wtEcpMdXmR_5jsaxTJhY4Q&s=08

इस दुखद घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। पीएमओ की ओर से एक्स (X) प्लेटफॉर्म से ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से व्यथित हूँ।
उन सभी के प्रति संवेदना है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों। स्थानीय प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। इस घटना में मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये पीएमएनआरएफ फंड से दिया जाएगा।

आपात बैठक बुलाई गई

इधर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के संबंध में मंत्रालय में आपात बैठक ली, अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हरदा के आसपास के क्षेत्र से एंबुलेंस हरदा पहुंचाई जा रही हैं इसके साथ ही हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था के लिए सेना से संपर्क किया गया है।

भोपाल, इंदौर में मेडिकल कॉलेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को तैयारी रखने के निर्देश दे दिए गए हैं। होशंगाबाद में भी अस्पतालों में घायलों के उपचार के लिए व्यवस्था की गई है। बैठक में बताया गया कि हरदा में होशंगाबाद सहित आसपास के क्षेत्र से 14 डॉक्टर तत्काल रवाना किए गए हैं। हरदा में 20 एम्बुलेंस मौजूद हैं, तथा 50 और पहुंच रही है। भोपाल इंदौर बैतूल, होशंगाबाद भेरूंदा, रेहटी सहित अन्य नगरीय निकायों तथा संस्थाओं से फायर ब्रिगेड हरदा भेजे जा रहे हैं।

फैक्ट्री सहित कई मकान मलबे में तब्दील हो चुके हैं, वाहन कबाड़ में बदल गए हैं, वहीं धुएं के गुबार उठते नजर आ रहे हैं। सफाई के लिए जेसीबी लगी हुई है। राहत और बचाव कार्य में जीवित निकले लोगों को ले जाने वाली एंबुलेंस के सायरन सुनाई पड़ रहे हैं।

दरअसल, हरदा के बैरागढ़ बस्ती में वर्षों से अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। इस फैक्ट्री में मंगलवार की सुबह एक के बाद एक कई धमाके हुए। धमाकों के बाद आग ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया। आसपास के कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की मानें तो धमाके इतने तेज थे कि उन्हें लगा जैसे भूकंप आया हो और जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो उन्हें काफी दूर से आग की लपटों के बीच पटाखे फूटने का नजारा और धुएं का गुबार नजर आया।

मध्यप्रदेश के सीएम ने किया ट्वीट

हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुई आगजनी की घटना हृदय विदारक है। इस घटना की गंभीरता के दृष्टिगत, इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। मैंने आज छिंदवाड़ा जिले के अहरवाड़ा गांव का रात्रि प्रवास कार्यक्रम स्थगित किया है। हम आगजनी की घटना के दोषियों को नहीं छोड़ेंगे। राज्य सरकार दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी। राहत कार्य और घायलों को उपचार प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है।

मृतकों के नाम-
बता दें, जिस जगह ब्लास्ट हुआ वहां चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आ रहा है. लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. बता दें, मृतकों में बानो बी (पति सलीम, खेड़ीपुरा), प्रियानु (पिता मुन्ना लाल प्रजापति, खेड़ीपुरा), मुबीन (पिता शकूर खान, मानपुरा), अनुज (पिता सोभा कुचबंदिया, टंकी मोहल्ला, हरदा) आबिद (पिता रहमान खान, मानपुरा), उषा (पति मुकेश बेलदार, बैरागढ़), मुकेश (पिता तुलसीराम, बैरागढ़) शामिल हैं. अन्य तीन मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है. घायलों में 132 पुरुष और 58 महिलाएं शामिल हैं. हादसे वाली जगह पर दिल को दहला देने वाले नजारे हैं. पटाखों की आग में कई मवेशी भी जल गए।

 712 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *