Ratlam:विधायक डा. पाण्डेय के प्रयासों से 14.80करोड की चार सडकों की स्वीकृति

  
Last Updated:  फ़रवरी 9, 2024 " 07:02 अपराह्न"

रतलाम। जावरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के निरंतर प्रयास के फलस्वरूप 14 करोड़ 80 लाख रु की लागत से 4 महत्वपूर्ण सड़क मार्गो की स्वीकृति मिली है।

उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ. पांडेय विगत वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की कठिनाइयों के निराकरण हेतु विकास कार्यो को प्राथमिकता से स्वीकृति दिला रहे है। विधानसभा चुनाव के बाद फिर से विकास को निरंतरता प्रदान करने के प्रयासों में जुट गए। विधानसभा के पहले ही सत्र में प्रस्तुत अनुपूरक बजट में विधानसभा क्षेत्र की 4 महत्वपूर्ण सड़क मागों की स्वीकृति दिलाई है। इन मार्गो के निर्माण से क्षेत्र में विकास का नया अध्याय शुरू होगा।

जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में 2.60 किमी सेमलखेड़ी से पिंगराला तक पहुँच सड़क मार्ग, लगभग 4 किमी ग्राम कुशलगढ़ से ग्राम आकतवासा तक पहुँच मार्ग, 6 किमी ग्राम सुजापुर से व्हाया भाटखेड़ी-तालिदाना पहुँच मार्ग एवं 2 किमी ग्राम मन्याखेड़ी से ग्राम गोंदीधर्मसी तक पहुँच सड़क मार्ग की स्वीकृति मिली है। जावरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 14 करोड़ 80 लाख रु. लागत से मिली सड़क निर्माण की सौगात से ग्रामीणों में हर्ष है। अमित पाठक,  राजेन्द्र सिंह,  मुकेश बग्गड़,  बालाराम पाटीदार, डॉ. ओ.पी. जोशी,  जोरावर सिंह पटेल,  अजय पांडेय,  गजराजसिंह सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह व विधायक डॉ. पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 867 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *