दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे हादसे में 6 की मौत, दो बच्चे घायल

  
Last Updated:  मई 5, 2024 " 12:41 अपराह्न"

राजस्थान/ वाईमाधोपुर। सवाईमाधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे (Delhi-Mumbai Expressway) पर रविवार सुबह हुए हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। हादसे में दो बच्चे घायल हुए हैं। कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।

पुलिस के अनुसार सीकर से एक परिवार कार से रणथंभौर स्थित श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर दर्शन करने जा रहा था। इसी दौरन रविवार सुबह 8 बजे बौंली थाना क्षेत्र में बनास पुलिया के पास हादसा हो गया। कार को टक्कर किस वाहन ने मारी है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

बौंली थाना अधिकारी धर्मपाल के अनुसार हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शवों को बड़ी मशक्कत करके बाहर निकाला गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतकों में अनीता पत्नी मनीष शर्मा, संतोष पत्नी कैलाश शर्मा, कैलाश पुत्र राम अवतार शर्मा, पूनम पत्नी सतीश शर्मा, मनीष पुत्र रामावतार शर्मा व सतीश शर्मा हैं। हालांकि मृतकों के नाम की आधिकारिक पुष्टि परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद ही होगी। हादसे में घायल दो बच्चों को पहले बौंली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, जहां से इन्हें जयपुर रेफर किया गया है।

हादसे के शिकार हुए लोग सीकर जिले के बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर दौड़ी, लेकिन वहां के हालात देखकर एकबारगी पुलिस वाले भी कांप गए। बाद में घायलों और मृतकों को तत्काल एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर्स ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के शिकार हुए लोग rajasthan के सीकर जिले के बताए जा रहे हैं।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 533 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *