Ratlam: आईटीआई में प्रवेश की जानकारी दी गई

  
Last Updated:  मई 20, 2024 " 07:34 अपराह्न"

रतलाम। सोमवार को समय सीमा बैठक के पश्चात, जिला कौशल समिति जिला रतलाम की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा समस्त अधिकारियों एवं संबंधित लिंक अधिकारियों को आईटीआई में प्रवेश के लिए अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार कराने, के लिए आदेशित किया गया कि आईटीआई के साथ शासन की विभिन्न अल्प अवधि योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर युवक, युवतियों को रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास करें। बैठक में आईटीआई में प्रवेश एवं शासन की योजनाओं का प्रजेंटेशन दिया गया। बैठक में एडीएम डा. शालिनी श्रीवास्तव, आर. एस. मंडलोई, एसडीएम संजीव पांडेय, एवं समस्त जिला अधिकारी, आईटीआई प्राचार्य यू.पी. अहिरवार, प्रशिक्षण अधीक्षक, एच. के. बाथम उपस्थित रहे।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 667 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *