Ratlam:आबकारी विभाग द्वारा ढाबे में दबिश दी गई, अवैध मदिरा जब्त

  
Last Updated:  मई 24, 2024 " 09:02 अपराह्न"

रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है

आबकारी विभाग द्वारा 24 मई को वृत्त प्रभारी रतलाम पुष्पराज सिंह द्वारा सूचना प्राप्त होने पर ग्राम बंजली के नंदलई फटे पर स्थित जेएमडी ढाबे में दबिश दी गई । दबिश में आरोपी जीतू पिता बद्रीलाल के कब्जे 328 प्लेन पाव देशी मदिरा जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कुल जप्त मदिरा 59.04 बल्क लीटर हो कर अनुमानित मूल्य 22 हजार 960 रू है। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक अशोक दवे, वन्दना अग्रवाल, चेतन वैद, मिनाक्षी रेवाले व आरक्षक भगवति सोलंकी, सन्तोष नेका, बनसिंह अहरे, विक्टोरिया डामोर, भावना खोड़े, वरुण चौहान की सक्रिय भूमिका रही। आबकारी अपराधों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 781 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *