T20 World Cup final: वर्ल्ड कप विजेता अब हम, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में सात रन से हराया

  
Last Updated:  जून 30, 2024 " 12:56 पूर्वाह्न"

T20 World Cup final live: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के विजेता हम, जिस चमचमाती ट्रॉफी का इंतजार पूरा हिन्दुस्तान सालों से कर रहा था वो भारत के हिस्से आ चुकी है। भारत ने शनिवार को केनसिंग्टन ओवल में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप-2024 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को सात रनों से हरा खिताब अपने नाम कर लिया। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फ़ाइनल इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस में खेला गया। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। विराट कोहली ने 76 रन की पारी खेली। जवाब में साउथ अफ्रीका टीम 20 ओवर में 169 रन ही बना सकी। टीम इंडिया ने 7 रन से मुकाबला जीता।

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 3 बल्‍लेबाज सस्‍ते में पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा ने 9, सूर्य कुमार यादव ने 3 और ऋषभ पंत ने कोई रन नहीं बनाया। इसके बार विराट कोहली ने अक्षर पटेल के साथ पारी को संभाला। अक्षर अर्धशतक से चूक गए और उन्‍होंने 47 रन बनाए। शिवम दुबे ने 27 और रवींद्र जडेजा ने 2 रन की पारी खेली। हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत ने दिया था 177 का लक्ष्य

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था. हालांकि रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके. मगर उसके बार विराट कोहली और अक्षर पटेल के बीच 72 रन की साझेदारी ने टीम इंडिया की मैच में वापसी करवाई. अक्षर पटेल ने 31 गेंद में 47 रन और विराट कोहली ने 59 गेंद में 76 रन की पारी खेली. शिवम दुबे ने भी 16 गेंद में 27 रन की पारी खेलकर भारत को 176 रन तक पहुंचने में मदद की।

आखिरी 4 ओवरों में बदल गई कहानी

16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए थे, अफ्रीका को आखिरी 4 ओवर में जीत के लिए 26 रन बनाने थे. 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या ने क्लासेन को आउट कर दिया, अगले 2 ओवरों में सिर्फ 6 रन आए, 19वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने केवल 4 रन दिए, जिससे मैच का रुख भारत की ओर आ गया था, आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या ने केवल 8 रन देकर भारत की 7 रन से जीत सुनिश्चित की। मैन आफ द मैच विराट कोहली और मैन आफ द सीरीज जसप्रीत बुमराह रहे।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 1,000 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *