Ratlam:अपर कलेक्टर श्री मंडलोई द्वारा 75वाहन राजसात, 500गोवंश भी राजसात

  
Last Updated:  जुलाई 14, 2024 " 08:00 अपराह्न"

रतलाम। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी राजेश बाथम के मार्गदर्शन में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अपर कलेक्टर आर.एस मंडलोई द्वारा मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम अंतर्गत रतलाम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में पंजीबद्ध किए गए 65 अपराधिक प्रकरण में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की गई है।

उक्त प्रकरणों में अपर कलेक्टर श्री मंडलोई द्वारा जप्त शुदा 75 वाहनों को राजसात किया गया है तथा 500 गोवंश को भी राजसात किया गया है। जप्त वाहनों तथा गोवंश का अनुमानित मूल्य 7 करोड रुपए है।

जिले के पुलिस थाना क्षेत्र माणकचौकऔद्योगिक क्षेत्रथाना जावरा शहरऔद्योगिक क्षेत्र जावरा रिंगनोदबड़ावदाआलोटतालबरखेड़ा कलासैलानारावटीनामलीबिलपांक में मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम अंतर्गत पंजीकृत अपराधों में राजसात की कार्रवाई की गई है।

 566 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *