UP में बड़ा रेल हादसा डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी, राहत, बचाव कार्य जारी-

  
Last Updated:  जुलाई 18, 2024 " 05:07 अपराह्न"

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ है, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, ये ट्रेन चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया हादसा गोंडा जिले के झिलाही और मोतीगंज रेलवे स्टेशन के बीच में हुआ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेल हादसे की जानकारी ली और अधिकारियों को हादसा स्थल पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बीच रेलवे के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। गोंडा के नजदीक एक्सप्रेस डिरेल हुई है। अभी तक इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि ट्रेन नंबर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे गोंडा में पलट गए हैं। गोंडा-झिलाही के बीच पिकौरा के पास ये हादसा हुआ है। कितने लोग घायल हैं, इसकी कोई जानकारी अभी नहीं आई है। प्रशासन ने रेस्क्यू टीम गोंडा से रवाना किया है। एसी के चार कोच हादसे का शिकार बताये जा रहे हैं।
झिलाही रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पर ये हादसा हुआ।

चंडीगढ़- डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस: हादसे के बाद यात्रियों की सहायता के लिए Helpline number जारी इन नंबरों पर करें काल
LUCKNOW- 8957409292

GONDA- 8957400965

 691 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *