Ratlam:अवैध क्लिनिक संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

  
Last Updated:  जुलाई 27, 2024 " 07:47 अपराह्न"

रतलाम। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनंद चंदेलकर ने बताया कि रतलाम शहर में मनोहर सांवरिया द्वारा अंकुर होटल के ग्राउंड फ्लोर पर क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था। क्लिनिक संचालक के पास इलेक्ट्रो होम्योपैथी विधा की शैक्षणिक योग्यता पाई गई, किंतु मरीज का उपचार कर एलोपैथिक दवाइयां प्रदान की जा रही थी। शुक्रवार को रतलाम जिले के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रवि दिवेकर, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर एवं दल के द्वारा क्लीनिक में उपलब्ध दवाइयां जप्त कर पुलिस थाने में जमा कराई गई तथा इस संबंध में एफ आई आर (FIR)दर्ज कराई गई है।

 760 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *