Indore:निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से छह व्यक्ति दबे एक की मौत

  
Last Updated:  अगस्त 23, 2024 " 02:58 अपराह्न"

इंदौर। महू तहसील के अंतर्गत चोरल गाँव में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से यहाँ कार्यरत कुछ मज़दूरों के दबने की घटना हुई है। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया है कि यहाँ एक निर्माणाधीन मकान में कल स्लैब डाली गई थी एवं रात में यहाँ कार्यरत मज़दूर उसी के नीचे सो गए थे।स्लेब गिरने से छह व्यक्तियों के दबे होने की सूचना है। दुर्घटना में अभी एक डेड बॉडी घटना स्थल से निकाली गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी यहाँ पहुँच गए हैं एवं राहत एवं बचाव कार्य सतत् जारी है।

मौक़े पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती हितिका वासल , एस डी ओ पी उमाकांत चौधरी, SDM चरणजीत सिंह हुड्डा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।

 718 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *