Ratlam:गोवंश से भरी पिकअप पलटी, हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग, थाना प्रभारी ने कहा आरोपियों को चुन-चुन कर लाएंगे

  
Last Updated:  अगस्त 25, 2024 " 04:12 अपराह्न"

रतलाम बांसवाड़ा मार्ग पर पलटी पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक भरें 8 गोवंश मेंसे चार की मौत-

रतलाम। गोवंश का अवैध परिवहन करते पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, तस्कर फरार, सुचना मिलने पर तुरंत मौके पर पुलिस और गौसेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर पिकअप वाहन में फंसे हुए गोवंश को बाहर निकाला।

रतलाम बांसवाड़ा मार्ग सैलाना बायपास पर आज सुबह करीब 8 बजे सैलाना की ओर से रतलाम की ओर जा रहीं एक पिकअप वाहन MP. 47. G 0694 सड़क से निचे पलटी हो गई यहां पास में किसान अनिल निनामा और नगर परिषद धमनोद के पार्षद ओंकारलाल निनामा ने घटना की सुचना तुरंत पुलिस को दी।
सुचना मिलने पर सैलाना पुलिस थाना प्रभारी मो. अय्यूब खान दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे वहीं सुचना मिलने पर धामनोद से गौसेवा व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और पिकअप वाहन में फंसे हुए गोवंश को बाहर निकाला।
मिली जानकारी अनुसार उक्त पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक 8 गोवंश भरे हुए थे जिनमें से चार की मौत हो गई तथा एक गोवंश घायल हुआ था जिसका उपचार करवा कर सैलाना गोवंश छोड़ा गया वहीं तीन गोवंश आजाद होकर जंगल में निकल गए।

Video

हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग, थाना प्रभारी ने कहा कठोर कार्रवाई होगी, वाहन भी राजसात होगा-

मिली जानकारी अनुसार क्रूरतापूर्वक गोवंश का अवैध परिवहन एवं हादसे में गोवंश की मौत होने को लेकर मौके पर गौसेवा व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मांग रखी की जब-तक इस मामले में आरोपियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा नहीं मिलता है तब तक मृत गोवंश को दफनाया नहीं जाएगा। मौके पर उपस्थित सैलाना पुलिस थाना प्रभारी मो. अय्यूब खान ने सभी को भरोसा दिलाया कि गोवंश का अवैध परिवहन में उपयोग वाहन को राजसात की कार्रवाई होगी, गाड़ी मालिक समेत जोभी लोग इसमें शामिल हैं सब पर कार्रवाई होगी, में अभी टीम रवाना कर रहा हूं जोभी आरोपी हैं उनको चुन-चुन कर लेकर आएंगे।
थाना प्रभारी ने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया और मृत गोवंश का गौ सेवकों के साथ मिलकर अंत्येष्टि की गई, पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर फरार हुए गौतस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 1,139 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *