ग्राम दिवेल में खेत पर सो रहे किसान की हत्या के मामले का पर्दाफाश
Last Updated: नवम्बर 14, 2024 " 04:08 अपराह्न"
प्रकरण के 01 आरोपी को किया गिरफ्तार
Ratlam: सैलाना पुलिस थाने की धामनोद चौकी अंतर्गत आनेवाले ग्राम दिवेल में पांच दिन पूर्व खेत पर सो रहे किसान के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार खेत के पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी अभी फरार है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार ने आज पुलिस कंट्रोल रूम पर पूरे मामले का खुलासा किया।
दिनांक 09.11.2024 को चौकी धामनोद थाना सैलाना के ग्राम दिवेल के कमलसिंह देवड़ा के द्वारा उसके भाई हिम्मतसिंह पिता करणसिंह देवड़ा जाति राजपूत निवासी ग्राम दिवेल की खेत पर सोने के दौरान मृतक की जघन्य हत्या की सूचना दी जिस पर मोके पर देहाती नालसी लेख कर थाना सैलाना पर अप.क्र. 447/2024 धारा 103(1) बीएनएस का कायम कर विवेचना प्रारंभ की । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी सैलाना उनि आर.पी.सारस्वत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिनके द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रीय कर अपराध पतारसी हेतु लगाया गया । विवेचना के दौरान पारिवारिक सदस्यों एवं आस पड़ोसी से पुछताछ एवं घटना स्थल का निरीक्षण से यह तथ्य सामने आए कि मृतक के कृषि भूमि पडोसी विजयसिंह व मृतक के परिवार का पुर्व में विवाद हो चुका है जिस पर विजयसिंह पिता चतरसिंह राजपूत को अभिरक्षा में लेकर गहनता से पुछताछ की गई । जिसमें आरोपी विजयसिंह द्वारा उसके साथियों दीपक सुनेर व जस्सु के साथ अपराध स्वीकार कर बताया कि मृतक हिम्मतसिंह आये दिन खेत का सेड़ा फाड़ देता था जिससे परेशान होकर दिनांक 08/11.2024 की रात्रि करीब 08 बजे उसके साथी दीपक सुनेर व जस्सु निवासी रतलाम को उसके खेत पर बुलाकर हिम्मतसिंह को मारने के लिए भेजना स्वीकार किया तथा दिनांक 09/11/2024 को प्रातः विजय सिंह द्वारा इसके साथियों से हिम्मतसिंह की अवस्था की जानकारी ली थी । जिस पर आरोपी विजयसिंह को विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर उसके साथी दीपक सुनेर निवासी रेल नगर रतलाम व जस्सु निवासी रतलाम की तलाश करते आरोपी फरार है जिनकी सघन तलाश जारी है ।