MP में कलेक्टर का एक्शन, तहसीलदार को डिमोशन कर पटवारी बना दिया गया

  
Last Updated:  फ़रवरी 12, 2025 " 06:51 अपराह्न"

Bhopal: मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां नायब तहसीलदार को डिमोशन कर पटवारी बना दिया गया है। ऐसा मामला बहुत ही कम सुनने को मिलता है, क्योंकि आमतौर पर प्रमोशन की खबरें अधिक चर्चा में रहती हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार अरुण चन्दवंशी को पटवारी बनाया गया है चंद्रवंशी पर यह कार्रवाई न्यायिक शक्तियों के दुरुपयोग, शासन के नियमों के खिलाफ कार्य करने के चलते की गई है, बताया जाता है कि उन्होंने आगर मालवा जिले के झोटा, बिजानगरी में रहते हुए कई फर्जी आदेश भी पारित किए थे. साथ ही इस दौरान एक-एक वर्ष की अवधि के लिए गरीबी रेखा के राशनकार्ड भी बनाए थे।

पटवारी बनाकर भेजा गया उज्जैन-

नायब तहसीलदार के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई गई थी वर्तमान में अरुण चन्दवंशी बड़ागांव में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे, फिलहाल अरुण चन्दवंशी को पटवारी बनाकर उज्जैन भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश राजस्व विभाग भोपाल ने एक आदेश जारी किया था, यह आदेश कलेक्टर को भेजा गया था, जिसमें आदेश दिया गया कि आगर मालवा के नायब तहसीलदार की पटवारी के पद पर तैनाती की जाए ऐसे में अब वह नायब तहसीलदार के रूप में नहीं, बल्कि पटवारी के रूप में कार्य करेंगे।

डिमोशन और ट्रांसफर के बाद अरुण चंद्रवंशी अब एक बार फिर से पटवारी कहलाएंगे। यह कदम विभागीय अनुशासन और लोकायुक्त जांच के नतीजे के आधार पर लिया गया है। जिले के प्रशासनिक हलकों में इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। ऐसे मामलों से यह साफ संकेत मिलता है कि राज्य प्रशासन अपने अधिकारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहा है। यह घटना प्रदेश में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के प्रयासों का उदाहरण मानी जा सकती है।

 901 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *