भाजपा का गाँव चलो, बस्ती चलो अभियान: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने बूथ क्रमांक 89 में किया जनसंवाद

  
Last Updated:  अप्रैल 13, 2025 " 06:19 अपराह्न"

Ratlam: भारतीय जनता पार्टी के गाँव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप वार्ड 11 में संत कंवर राम नगर स्थित बूथ क्रमांक 89 में पहुंचे। यहां उन्होंने जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी के निवास पर बूथ के रहवासियों से जनसंवाद किया और शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, वार्ड पार्षद बलराम भट्ट, भाजपा नेता पवन सोमानी, वार्ड संयोजक संतोष ललवानी, मण्डल उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, धीरज प्रजापत, शुभम टांक, जयेश वसावा, अनुज शर्मा, संजय चौहान, जीवन श्रीवास्तव, हितेश सैन, निखिल शर्मा, शिवम राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में बूथ के रहवासी उपस्थित रहे।

मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि हमें कई बार लगता है कि हमारे आस पास क्षेत्र में कोई समस्या नहीं है लेकिन हमें अपने आसपास के ऐसे लोगों को भी देखना चाहिए, जिन्हें आवश्यकता है और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना चाहिए।

जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में किसी प्रकार के कोई चुनाव नहीं है लेकिन शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि देश और प्रदेश सरकार की जो योजनाएं चल रही है उन्हें जन-जन तक पहुंचाया जाए और उसका लाभ दिलाया जाए, इसीलिए आज यहां एकत्र हुए हैं। भाजपा के गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी नेता गांव एवं बस्तियों में पहुंच रहे है।

 605 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *